फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी में मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

आईजीएमसी में मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

Fri, 15 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी में मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
आईजीएमसी में मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
विज्ञापन

ड्रिलिंग से उड़ती धूल के कारण परेशान रहे मरीज
इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था निकास पंखे लगाने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आईजीएमसी के इमरजेंसी वार्ड में उड़ती धूल से स्ट्रेचरों पर लेटे मरीज काफी परेशान हो रहे हैं।
आईजीएमसी के इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों निकास पंखे (डक्स) लगाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिक्ल विंग यह काम कर रहा था। छतों के साथ लगने वाले इन पंखों के लिए होने वाली वायरिंग के लिए ड्रिल की जा रही थी। इससे यहां पर काफी धूल उड़ रही थी। ऐसे में स्ट्रेचर पर लेटे मरीज काफी परेशान हो रहे थे। इनमें से कुछ ऐसे भी मरीज थे, जिन्हें कि ऑक्सीजन भी लगी हुई थी। जबकि इन मरीजों को आ रही दिक्कतों का न तो प्रशासन और न ही इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों को परवाह थी। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में इन दिनों औसतन सौ के करीब मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें से अधिक मरीज गंभीर स्थिति में पहुंचते हैं, जबकि कुछ मरीजों को सांस की बीमारी भी होती है। ऐसे में उड़ती धूल के कारण इन मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन भी मूक दर्शक बना रहा।
विज्ञापन


संक्रमण न हो, इसलिए लगाए जा रहे निकास पंखे
मेडिसन वार्ड में काम के दौरान मरीजों को यहां से शिफ्ट किया जा चुका था। कुछ ही मरीज यहां थे। वहीं इमरजेंसी में वेंटिलेशन को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में मरीजों को संक्रमण न हो, इसलिए निकास पंखे वार्ड में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राहुल रॉव, उप चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

प्रबंधन को मामले से करवाया अवगत
काम शुरू होने से पहले मरीजों को शिफ्ट करने को लेकर प्रबंधन से बात की गई थी। कहा गया था कि यहां पर दाखिल मरीजों को वार्ड में या कहीं और शिफ्ट किया जाए लेकिन इस दौरान यहां दाखिल मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट क्यों नहीं किया गया, यह नहीं मालूम।
- एसआर टोमर, सहायक अभियंता, आईजीएमसी पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विंग

दीवार से बंद हो गई थीं खिड़कियां
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहले तो खिड़कियां थीं, लेकिन इसके साथ जन औषधि केंद्र खोला गया। इसके बाद से वेंटिलेशन को लेकर सभी खिड़कियां दीवार लगने के बाद बंद हो गईं।
कुछ खिड़कियां ही बच पाईं, जिसके कारण सही तरीके की वेंटिलेशन नहीं हो पा रही थी। इसके बारे में कई मर्तबा प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था क्योंकि यहां पर वेंटिलेशन न होने के कारण मरीजों द्वारा छोड़ी गई सांसों से तीमारदार, डॉक्टर समेत यहां पर काम करने वाला स्टाफ बीमारी की जद्द में आ सकते हैं। इसको लेकर डक्स लगाने को लेकर कार्य किया गया, लेकिन यहां पर प्रशासन और इलेक्ट्रिक्ल विंग की लापरवाही के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


तारों के जंजाल में भी फंसते रहे मरीज
अस्पताल के वार्ड में जब यह कार्य चल रहा था। तो इस दौरान प्लग से ड्रिल के लिए जोड़ी गई तार पर स्ट्रेचर इधर से उधर जा रहे थे, जिसके कारण इन तारों के जंजाल के बीच मरीजों के स्ट्रेचर फंसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed