{"_id":"59ee25084f1c1bec538b8cb2","slug":"61508779272-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना बैरियर पर कार से बरामद किए 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना बैरियर पर कार से बरामद किए 15 लाख
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला/नेरवा। चौपाल के रोहाना बैरियर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूके नंबर की एक मारुति कार से 15 लाख रुपये कैश पकड़ा। कार चालक का नाम परमानंद जोशी बताया जा रहा है और यह मंधोल त्यूणी देहरादून का रहने वाला है। वह खुद को पीएनबी बैंक का मैनेजर बता रहा है। लेकिन पैसों से संबंधित कोई भी कानूनी दस्तावेज पुलिस को नहीं बता पाया। लिहाजा पुलिस ने पैसा सीज कर लिया है और आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है। परमानंद जोशी से कहा गया है कि वह मंगलवार तक कानूनी दस्तावेज दिखाकर पैसा ले जा सकते हैं।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को रोहाना बैरियर पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक मारुति कार से यह पैसा मिला। कार में केवल चालक ही था। उसने पुलिस को बैंक का पहचान पत्र भी दिखाया। उसने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह एक बैंक से यह पैसा निकाल कर दूसरी शाखा में जमा करवाने जा रहा है। लेकिन जब पुलिस ने इससे संबंधित कानूनी दस्तावेज मांगे तो उसके पास नहीं थे। हिमाचल में विधानसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता लगी हुई है और कोई भी व्यक्ति पचास हजार से ज्यादा नकदी लेकर साथ नहीं चल सकता। अगर किसी को पैसा ले जाना है तो उससे संबंधित सारे दस्तावेज साथ चाहिए। पैसा कहां से आया और कहां ले जाया जा रहा है। डीएसपी संतोष शर्मा ने कहा कि कहीं यह पैसा चुनाव के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था, इस दिशा में भी जांच चल रही है।
उधर, एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि 15 लाख सीज कर दिया गया है और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और संबंधित व्यक्ति से पैसों से संबंधित दस्तावेज लाने के लिए कहा गया है।