फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जेओए भर्ती में बरती पूरी पारदर्शिता : राजिंद्र

जेओए भर्ती में बरती पूरी पारदर्शिता : राजिंद्र

Mon, 11 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जेओए भर्ती में बरती पूरी पारदर्शिता : राजिंद्र
शिमला।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी के 53 पदों पर हुई भर्ती पर उठे सवालों पर विवि प्रशासन ने कहा कि भर्ती में कोई गड़बड़ी नहीं की है। कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। योग्य लोगों का ही चयन किया गया है। मेरिट को दरकिनार नहीं किया गया है। उन्होंने माना कि फाइनल परिणाम तैयार करते समय मालूम हुआ कि भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में मेरिट में रहे दो श्रेणियों के कुछ उम्मीदवार रह गए हैं। इसे विवि भी चूक मान रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में जब मामला लाया गया तो छूटे गए प्रार्थियों के बारे में वास्तविक जांच को समिति (फेक्ट फाइंडिंग कमेटी) का गठन किया। उक्त समिति ने छानबीन की और पाया कि कुछ तकनीकी गलतियां रही हैं। यह गलतियां कंप्यूटर में एक सेल के स्थानांतरित हो जाने से दो श्रेणियों के परिवर्तन होने के कारण हुई। इसलिए त्रुटि में संशोधन किया गया। उनके लिए अलग से साक्षात्कार की तिथि तय कर साक्षात्कार लिए। तकनीकी त्रुटि के निवारण के लिए जो प्रार्थी लिखित एवं टंकण परीक्षा में मेरिट पर थे उनका साक्षात्कार 8 सितंबर, 2017 को प्रात: 10:00 बजे लिया गया। कहा कि अगर इस त्रुटि को सुधारा न जाता तो प्रार्थियों के साथ अन्याय होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed