फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   खनन करते जेसीबी और टिप्पर जब्त

खनन करते जेसीबी और टिप्पर जब्त

Sat, 01 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खनन करते जेसीबी और टिप्पर जब्त
रोहडू। पब्बर नदी में लगातार हो रहे खनन को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक टिप्पर व एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पब्बर नदी में पौड़ीताल के पास कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर नदी तट से रेता व पत्थर निकालते समय एक जेसीबी मशीन व एक टिप्पर को बरामद किया है। करीब तीन दिन पहले पब्बर नदी तट पर हो रहे खनन की शेखल गांव के लोगों ने भी प्रशासन को शिकायत की थी। गांव के लोगों का आरोप था कि रात के समय नदी तट पर अंधरे में खनन माफिया पटसारी के पास कई दिनों से खनन कर रहे हैं। इससे लोगों के खेतों की ओर नदी का बहाव बदलने से भूमि कटाव बढ़ रहा है। इस दौरान पुलिस व प्रशासन पर अनदेखी का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

डीएसपी मदन कांत शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार खनन रोकने का प्रायास कर रही है। पहले भी कई वाहनों को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि खनन रोकने के लिए भू मालिकों व स्थानीय लोगों के सहयोग की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed