फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   61 candidates get job as hrtc conductor from transport minister gs bali constituency

HRTC के 498 चयनित कंडक्टरों में से बाली के नगरोटा से इतने लोगों को मिली नौकरी

Sat, 05 Aug 2017 11:14 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Aug 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
61 candidates get job as hrtc conductor from transport minister gs bali constituency

प्रदेश पथ परिवहन निगम में चयनित किए गए कुल 498 कंडक्टरों में से 61 कंडक्टर परिवहन मंत्री जीएस बाली के विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां से चुने गए हैं।

विज्ञापन


कंडक्टर भर्ती में प्रदेश की सत्ता की धुरी माने जाने वाले जिला कांगड़ा का दबदबा रहा है। जिला के 244 युवाओं को पथ परिवहन निगम में नौकरी दी गई है।

प्रदेश के अन्य 11 जिलों के कुल 254 युवाओं को कंडक्टर की नौकरी दी गई है। प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों के हाथ इसमें खाली भी रहे हैं।

राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल से हरी झंडी मिलने के बाद वीरवार देर शाम को एचआरटीसी ने कंडक्टर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के परिणाम घोषित किए।

परिवहन निगम ने मई 2016 में 500 मल्टीपर्पज ट्रांसपोर्ट असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

भर्ती परिणाम निकालने पर लगी थी रोक

61 candidates get job as hrtc conductor from transport minister gs bali constituency

करीब 30 हजार बेरोजगार युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। निगम ने 12 जून को लिखित परीक्षा ली। इसमें 1630 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। एक जुलाई 2016 से एचआरटीसी ने इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार शुरू किए गए। इसी बीच मामला ट्रिब्यूनल में पहुंच गया।

ट्रिब्यूनल ने नियमों के विपरीत भर्ती को ले कर दायर प्रार्थियों की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद 8 अगस्त, 2016 को भर्ती परिणाम निकालने पर रोक लगा दी थी। ट्रिब्यूनल के फैसले को एचआरटीसी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए मामले को प्रशासनिक प्राधिकरण को फिर से कुछ पहलुओं पर अपना निर्णय देने के लिए मामले को भेजा था। प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने प्रार्थियों की दलीलों पर असहमति जताते हुए याचिका को अब खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी जिला से चुने गए 77 कंडक्टर

61 candidates get job as hrtc conductor from transport minister gs bali constituency

वीरवार शाम को घोषित हुए परिणामों में मंडी जिला से 77 कंडक्टर भर्ती किए गए हैं। जिला कांगड़ा के बाद कंडक्टर भर्ती में मंडी का दूसरा स्थान रहा।

जिला शिमला से 25,  सोलन से 7, सिरमौर से 19, बिलासपुर से 42, कुल्लू से 12, किन्नौर से 2, हमीरपुर से 25, मंडी से 77, ऊना से 20 और चंबा जिला से 25 युवाओं को बतौर कंडक्टर नौकरी देने के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed