फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60 Persons Honoured at Amar Ujala Gaurav Samman 2017 at Shimla.

हिमाचल: इन 60 हस्तियों को मिला अमर उजाला गौरव सम्मान, काम जान करेंगे सलाम

Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
60 Persons Honoured at Amar Ujala Gaurav Samman 2017 at Shimla.

विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली हस्तियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। मौका था हिमाचल के नंबर-वन अखबार ‘अमर उजाला’ और ‘एनके शर्मा’ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को होटल मरीना में हुए ‘अमर उजाला गौरव सम्मान-2017’ का।

विज्ञापन


एचपीयू के वीसी प्रो. एडीएन वाजपेयी मुख्य अतिथि और हिमुडा के वाइस चेयरमैन यशवंत छाजटा बतौर विशेष मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दोनों ने समारोह में 60 हस्तियों को सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस, बागवानी, साहित्य, कारोबार, परिवहन  और समाज सेवा से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


समारोह सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मरीना होटल में हुआ। मुख्य अतिथि शरीक हुए प्रदेश विवि के कुलपति एडीएन वाजपेयी ने ‘अमर उजाला’ को समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने क्षेत्रों में हटकर कार्य करते हैं। अलग से पुरस्कार मिलना उन्हें आनंदित करता हैं। पुरस्कार व्यक्ति की श्रेष्ठता को आगे बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह का सम्मान मिलने से हर व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हिमुडा के वाइस चेयरमैन यशवंत छाजटा ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की ओर से इस तरह के समारोह के माध्यम से लोगों को सम्मानित करना सराहनीय प्रयास है। छाजटा ने कहा कि ‘अमर उजाला’ के सम्मान समारोह से दूसरे लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। भविष्य में भी इस तरह के सम्मान समारोह होते रहने चाहिए। 

इन्हें किया गया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

60 Persons Honoured at Amar Ujala Gaurav Samman 2017 at Shimla.

चिकित्सा :- डॉ. आरपी लुथरा, डॉ. रमेश चंद, डॉ. यूके चंदेल, डॉ. आरसी ठाकुर, डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. संतोष मिन्हास। 

शिक्षा :- प्रो.महावीर सिंह, प्रो.गिरिजा शर्मा, प्रो.श्यामलाल कौशल, प्रो.दिशा मल्होत्रा, प्रो. नमृता टिक्कु, प्रो. उमा वर्मा, प्रो.मंजू बाली, ईसी सदस्य राजकुमारी, एचपीयू कोर्ट सदस्य पीपी नेगी, एचपीयू ऑफिर्स एसोसिएशन तेज राम शर्मा, डीएन शर्मा, बलविंद्र डोगरा, नीना गुप्ता।

पुलिस विभाग- डीएसपी रत्न सिंह नेगी, इंस्पेक्टर कर्मदेव, एसएचओ धर्मसेन नेगी, एसएचओ रजनीश कुमार, एसएचओ मुनीष शर्मा, एएसआई रमेश कुमार, एलएचसी कल्पना, एलसी स्मृद्धि, एचसी सचदेव, कांस्टेबल मनोज सिंघा और रंजना

सरकारी कर्मचारी- डीएफएससी पुरुषोतम सिंह, कर्मचारी संघ प्रधान आईजीएमसी एसएस जोगटा, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी देवासेन नेगी, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा, बस स्टैंड मैनेजर एचआरटीसी श्यामलाल शर्मा, परिचालक विनोद कुमार, मनोज कुमार, एसपी शर्मा। 

समाज सेवी- आशा सूद, अजय श्रीवास्तव

कारोबारी- संदीप वर्मा, कपिल महाशय

बागवान- प्रेम चौहान, योगेश्वर कुमार, राम गोपाल, भानू प्रकाश चौहान, रनवीर जोहटा

साहित्यकार- सुदर्शन वशिष्ठ

आर्मी- लेफ्टिनेट कर्नल पीएस अत्री

इस खास काम के लिए मिला सम्मान, देखें क्या हैं इनकी खासियत

60 Persons Honoured at Amar Ujala Gaurav Samman 2017 at Shimla.

पुलिस अफसर, कर्मचारी भी सम्मानित
डीएसपी ट्रैफिक रतन सिंह नेगी, इंस्पेक्टर परम देव, एसएचओ छोटा शिमला धरम सेन नेगी, एसएचओ कोटखाई रजनीश कुमार, एसएचओ चिढ़गांव मुनीश शर्मा, एएसआई रमेश कुमार, थाना छोटा शिमला से एलएचसी कल्पना, एलसी समृद्धि, हेड-कांस्टेबल शिव देव और कांस्टेबल मनोज सिंघा को सम्मानित किया गया।  

शिक्षा, शोध क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर इन्हें किया सम्मानित 
अमर उजाला गौरव सम्मान-2017 में शिक्षा शोध अनुसंधान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक और एचपीयू के फिजिकस के प्रोफेसर रहे वर्तमान में आईईसी बद्दी यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. महावीर सिंह को 26 सालों तक शिक्षण, शोध कार्य और नैनो साइंस और डीआरडीओ और एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट भारत सरकार के शोध के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया।

वे अब तक एक दर्जन से अधिक छात्रों को पीएचडी करवा चुके है और उनके शोध कार्यों का सबसे अधिक  साइटेशन और इम्पेक्ट फेक्टर रहा है। वे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्कूली छात्रों के लिये शुरू किये इंस्पायर प्रोग्राम के प्रदेश के मेटर है। उनके दो सो से अधिक शोध अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके है।

प्रो. श्याम लाल कौशल प्रदेश में यूजी डिग्री कोर्स में रूसा सीबीसीएस को लागू करने के समय में तीन साल तक विवि के परीक्षा नियंत्रक के चुनौतीपूर्ण पद पर कार्यरत रहे। उन्हीं के कार्यकाल में रूसा के पहले बैच को डिग्री प्रदान की गई।  मैनेजमेंट के प्रोफेसर कौशल ने सीओई के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई और एक बैच को पास आउट करवाया। वर्तमान में वे यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के निदेशक है जिन्होंने हाल ही में उत्तरी भारत के  यूनिवर्सिटी बिजनैस स्कूल को मिले बेहतरीन संस्थान का पुरस्कार प्राप्त किया।

 

पढ़ें सम्मानित होने के बाद क्या बोले डॉक्टर

60 Persons Honoured at Amar Ujala Gaurav Samman 2017 at Shimla.

मेरी उपलब्धि मम्मी पापा को समर्पित
अमर उजाला से मिला सम्मान मेरे मम्मी और पापा की उपलब्धि है। यह अवार्ड उन्हें समर्पित है। उन्हीं की बदौलत उपलब्धियां हासिल कर पाया हूं। मुझे अब अपने प्रोफेशन में और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिली है।- डॉ. आलोक शर्मा, गायनी विशेषज्ञ केएनएच

अन्य डॉक्टरों के लिए यह समारोह देगा प्रोत्साहन
अमर उजाला का सम्मान समारोह अन्य डॉक्टरों के लिए प्रोत्साहन देगा। 26 सालों से न्यूरोसर्जरी विभाग को अकेले दम पर चलाना काफी मुश्किल था। लेकिन अब नयी पीढ़ी के डॉक्टर इस विभाग में आने के लिए काफी रुचि दिखा रहे है, जोकि सराहनीय है। - डॉ. आरसी ठाकुर, न्यूरोसर्जरी विभाग आईजीएमसी 

प्रोत्साहित करते है ऐसे समारोह
समाज में अगर ऐसे कार्यक्रम हो तो यह अन्य लोगों को भी दूसरों के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते है। अमर उजाला ने डॉक्टरों को ऐसा मंच प्रदान किया है जहां से वह केवल ऊंचाईयां ही हासिल होगी।- डॉ. संतोष मिन्हास, गायनी विशेषज्ञ केएनएच

इन लोगों का काम जान आप भी करेंगे सलाम

60 Persons Honoured at Amar Ujala Gaurav Samman 2017 at Shimla.

लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस अत्री ने साल 1978 में सेना ज्वाइन की। 2015 तक असम से लेकर सियाचिन ग्लेशियर सहित अन्य दुर्गम क्षेत्रों में रहकर देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। केंद्र सरकार से साल 2004 में सेना मेडल मिला। अत्री सैनिक कल्याण बोर्ड शिमला और किन्नौर में उप निदेशक पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

साहित्यकार व कहानीकार सुदर्शन विशिष्ठ  ने 9 कहानी संग्रह, 4 कविता संग्रह और 2 उपन्यासों की रचना की है। इन्होंने हिमाचली संस्कृति पर करीब 30 किताबें भी लिखी हैं। ‘आतंक’ उपन्यास के लिए कला संस्कृति हिमाचल, जम्मू से अवार्ड मिला है। इन्हें साहित्य अकादमी दिल्ली और तुलसी अकादमी भोपाल से साहित्य सम्मान भी मिला है।

सामाजिक कार्यकर्ता आशा सूद शिमला के जाखू और कनलोग प्राइमरी स्कूल के छात्रों का समय-समय पर हेल्थ चैकअप करवाती हैं। मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं और ब्लड डोनेशन कैंप भी समय-समय पर करवाती रहती हैं। मौजूदा समय में आशा सूद इनर व्हील संस्था की अध्यक्ष हैं।

उमंग फांउडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव की जनहित याचिका पर प्रदेश हाईकोर्ट ने विकलांग विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार दिया। उनकी संस्था 50 दृष्टिहीन और मूकबधिर विद्यार्थियों की पढ़ाई का जिम्मा उठा रही है। प्रदेश में रक्तदान को जनांदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वयं 87 बार रक्तदान किया।

इन लोगों ने मेहनत से कमाया नाम, सम्मान पाकर हुए खुश

60 Persons Honoured at Amar Ujala Gaurav Samman 2017 at Shimla.

प्रेम चौहान- कोटखाई के जलटाहर गांव के प्रेम चौहान ने लगभग एक हेक्टेयर में आधुनिक तकनीक अपना कर विकसित देशों के समकक्ष बागवानी क्षेत्र में 40 मीट्रिक टन सेब उत्पादन कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने ग्राफ्टिंग कर सेब की नई प्रजाति - एप्स भी विकसित की है। 

योगेश्वर कुमार- बसंतपुर ब्लॉक के क्यालु गांव के योगेश्वर कुमार ने समुद्र तल से मात्र 3500 फिट की ऊंचाई पर सेब की नई उन्नत किस्मों को रूट स्टॉक पर लगाकर बागीचा तैयार किया है। रॉयल के पुराने बागीचे को उखाड़कर रूट स्टाक पर सगुन खेती कर रहे हैं। इनसे प्रेरित होकर कई लोग बागवानी कर रहे हैं। 

राम गोपाल- शिमला से मात्र 40 किलोमीटर दूरी पर जुब्बलहट्टी के किसान राम गोपाल ने आसपास के क्षेत्र में सबसे पहला पॉलीहाउस स्थापित कर फूलों की खेती शुरू की थी। एक सोसाइटी का गठन भी किया था। मौजूदा समय में इन्होंने पांच बीघा जमीन पर पॉलीहाउस स्थापित कर रखे हैं।

भानू प्रकाश चौहान- कोटखाई के कयारी गांव के भानू प्रकाश चौहान ने लगभग एक हेक्टेयर बागीचे में आसपास के क्षेत्र में सबसे पहले स्प्रिंकलर सिस्टम और ग्रेडिंग पैकिंग हाउस लगाकर उन्नत किस्मों की सेब की पैदावारी और सेब पैकिंग की। इसके बाद इनसे प्रेरित होकर सैकड़ों बागवानों ने बागवानी में इसका फायदा उठाया।  

रनवीर जोहटा- जुब्बल के धार गांव के रहने वाले रनवीर जोहटा बचपन से ही बागवानी करते आ रहे हैं। इन्होंने अपने बागीचों में रूट स्टाक पर तैयार स्पर किस्मों की विभिन्न प्रजातियों को तैयार कर फल मंडियों में बेचा और कामयाबी पाई। क्षेत्र के आस पास के सेब बागवान इनसे प्रेरित हुए हैं। 

मनोज कुमार- केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कार्यपाल अभियंता के तौर पर कार्यरत मनोज कुमार पिछले तीन साल से शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान इन्होंने कई भूकंपरोधी भवन और करोड़ों की लागत वाले प्रोजेक्टों का निर्माण  तय समय से पहले पूरा कर विभाग के सुपुर्द किए हैं। 

एस पी शर्मा- विद्युत बोर्ड में सहायक अभियंता के तौर पर कार्यरत एसपी शर्मा ने शिमला में इस साल हुई भारी बर्फबारी के दौरान ढली सब-स्टेशन में आने वाले क्षेत्र में काफी कम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल की थी। कम स्टाफ होने के बावजूद शर्मा और इनके स्टाफ ने खुद विद्युत आपूर्ति बहाल कर उपभोक्ताओं को राहत दी।

‘अमर उजाला’ सम्मान समारोह के दौरान विशिष्ट सेवाओं के लिए एचआरटीसी और परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी को शहर के बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस उपलब्ध करवाने के लिए सम्मानित किया गया। परिवहन विभाग के अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा को शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

एचआरटीसी के बस स्टैंड मैनेजर श्याम लाल शर्मा को बीते पांच सालों से लगाता बिना किसी वीकली ऑफ के रोजाना 12 घंटों से अधिक ड्यूटी बिना ओवर टाइम लिए देने के लिए सम्मानित किया गया। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो न्यू शिमला सेक्टर के कंडक्टर विनोद कुमार को बस में मिले सोने के पेंडेट का सही सलामत महिला को लौटाने के लिए पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed