{"_id":"67bc8a14ecf5b5a7b409bc47","slug":"60-percent-posts-vacant-in-igmc-employees-worried-shimla-news-c-19-sml1001-491982-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी में 60 फीसदी \nपद खाली, कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी में 60 फीसदी पद खाली, कर्मचारी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक हरीश जनारथा के समक्ष रखा मामला
बोले, कई नर्सों को करना पड़ रही है डबल ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में 40 फीसदी स्टाफ से काम चल रहा है। अस्पताल में 60 फीसदी पद खाली पड़े हैं। एक-एक मिनिस्ट्रियल कर्मचारी स्टाफ के पास 4-4 विभागों का काम हैं। आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक में शहरी विधायक हरीश जनारथा के साथ हुई बैठक में कर्मचारी महासंघ ने यह बात रखी।
विधायक हरीश जनारथा सोमवार सुबह 11:00 बजे के करीब आईजीएमसी पहुंचे। इस दौरान न्यू ओपीडी ब्लॉक में प्रबंधन और आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के साथ बैठक की। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता और महासचिव हनीश ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की काफी कमी है। इस वजह से कर्मचारी काम के बोझ में दबे हैं। कई कर्मचारी मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं। इसके अलावा लोकल यूनिट नर्सेज की महासचिव ममता भारद्वाज ने बताया कि स्टाफ नर्सों की कमी से मरीजों की देखभाल करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा डबल ड्यूटी करवाई जा रही है। इस वजह से उन्हें छुट्टियां तक नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों की समस्या सुनने के बाद शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि वह इस मामले को अस्पताल प्रबंधन, कर्मचारी महासंघ की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखेंगे। इस अवसर पर आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमन मधैक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।