{"_id":"5f68aafdb641ec21b8421fa4","slug":"6-volvo-buses-seized-plying-without-permission-one-sent-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति सवारियां ढो रहीं 6 वोल्वो बसें जब्त, एक वापस भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति सवारियां ढो रहीं 6 वोल्वो बसें जब्त, एक वापस भेजी
Tue, 22 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
वोल्वो बस जब्त की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय नाके स्वारघाट पर रविवार देर रात 3 बजे बिना अनुमति सवारियां लेकर आ रहीं छह वोल्वो बसें जब्त की गई हैं। एक के कागजात पूरे होने लेकिन प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते उसे वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला नेता की बस के साथ एक अन्य वाल्वो को जाने दिया गया, जबकि अन्य को रोक लिया गया। एक बस मालिक के शिकायत करने पर बाद में महिला नेता की बस को कुल्लू के बजौरा और दूसरी बस को मंडी से पकड़ा गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उक्त नेत्री वोल्वो एसोसिएशन की चेयरपर्सन भी हैं। एक बस का चालक नाका तोड़कर फरार हो गया। उसे बिलासपुर में पकड़ा गया। जिसबस को वापस भेजा, उसकी सवारियां टैक्सियों में मनाली भेजी गईं, जबकि अन्य लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
उधर, सोमवार दोपहर बाद एक अन्य बस को मनाली के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा था कि इस बस में कामगार भी सवार थे। दो बसें अभी भी बिलासपुर में ही हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने अभी अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल नहीं की है।
बावजूद इसके पर्यटकों ने बसों में चोरी-छिपे प्रवेश करना शुरू कर दिया है। रविवार देर रात को स्वारघाट बैरियर पर सात वोल्वो बसें पहुंची थीं। इनमें रियो ट्रैवल, लक्ष्मी हॉलीडेज, हॉलीडे अपील, सिटी लैंड और नॉर्दर्न ट्रैवल की दो और एक चंडीगढ़ फर्म की बस पहुंची थी।
नाके पर बिना जांच किए रियो ट्रैवल और नॉर्दर्न ट्रैवल की बस को जाने दिया गया। एक बस चालक नाका तोड़कर भाग गया, जिसे बिलासपुर में पकड़ लिया गया। वहीं, सोमवार दोपहर को चंडीगढ़ की फर्म की बस को भी मनाली जाने दिया गया। हॉलिडे अपील की वोल्वो बस के कागजात पूरे थे। इसके चलते बस को स्वारघाट बैरियर से वापस भेजा गया। बस में आईं सवारियों को टैक्सियों से मनाली भेजा गया।
किसी रसूखदार की बसों को भेजने के आरोप निराधार हैं। सूचना मिलने के बाद आरटीओ टीम ने बिलासपुर में नाका लगाया। उस समय तक दो बसें बिलासपुर से निकल चुकी थीं। विभाग ने कुल्लू और मंडी कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद इन बसों को पकड़ा गया। - विद्या देवी, आरटीओ बिलासपुर