फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6 percent da to sidc and gic employees

एसआईडीसी और जीआईसी कर्मियों को तोहफा, मिलेगा डीए

Sun, 01 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
6 percent da to sidc and gic employees

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राज्य औद्योगिक विकास निगम के निदेशक मंडल, सामान्य उद्योग निगम, राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम निदेशक मंडल और प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड निदेशक मंडल की बैठकें हुईं। राज्य औद्योगिक विकास निगम निदेशक मंडल की बैठक में अग्निहोत्री ने निगम के कर्मचारियों को पहली जनवरी 2016 से प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की।

विज्ञापन


कहा कि निगम के कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2015-16 के लिए बेहतर प्रदर्शन के लिए मूल वेतन, डीए और ग्रेड पे पर 8.33 प्रतिशत की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह अधिकतम 25 हजार होगी। राज्य औद्योगिक विकास निगम शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य विभागों के सिविल कार्यों का क्रियान्वयन भी कर रहा है।
विज्ञापन


निगम ने वर्ष 2015-16 में 8.50 करोड़ का लाभ अर्जित किया है, जबकि वर्ष 2014-15 के दौरान यह लाभ केवल 6.51 करोड़ था। निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने निगम की विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा दिया। उन्होंने निगम में क्रियाशील पदों को भरने का मंत्री से आग्रह किया। प्रबंध निदेशक एसएस गुलेरिया ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य उद्योग निगम निदेशक मंडल की बैठक में मुकेश ने कर्मचारियों को पहली जनवरी, 2016 से प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की। कर्मचारियों को मूल वेतन पर 20 प्रतिशत अधिकतम 25 हजार तक बेहतर प्रदर्शन प्रोत्साहन पुरस्कार देने का निर्णय लिया। निगम के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने निगम की गतिविधियों की जानकारी दी। हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के निदेशक मंडल की

174वीं बैठक में उद्योग मंत्री ने कहा कि निगम ने नवंबर 2016 तक इस वर्ष 1772.26 लाख की बिक्री दर्ज की है। यह गत वर्ष 1639.83 लाख थी। उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने उनका स्वागत किया। निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्यों ने सुझाव दिए। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड निदेशक मंडल की 226वीं बैठक में उपाध्यक्ष रमेश चौहान ने मंत्री का स्वागत किया तथा निगम की गतिविधियों की जानकारी दी।


खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र शांजटा ने कार्यवाही का संचालन किया। प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान, निदेशक अरुण शर्मा, राज्य वित्त निगम के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा, विशेष सचिव वित्त डीडी शर्मा और बोर्डों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed