शिमला के छैला में खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से करीब 42 किमी दूरी पर एक जेन एस्टिलो कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जेन एस्टिलो कार HP 63B 0227 में सवार 6 लोग जड़ोग-साहली से क्यार की तरफ जा रहे थे।
खोलगली के पास कार हादसे का शिकार हो गई और करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अभी तक सिर्फ एक मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से हो पाई है।
अब तक एक मृतक की शिनाख्त
इसका नाम जयकिशन उम्र 22 साल है। इस आधार कार्ड की मदद से ही पुलिस बाकी लोगों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल ने बताया कि शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है।
मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी हादसे का कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।