{"_id":"d953fe4b5e0abfe0ff4136c286f8176c","slug":"6-has-officers-will-become-ias-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के ये 6 एचएएस जल्द बनेंगे आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के ये 6 एचएएस जल्द बनेंगे आईएएस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 6 एचएएस ऑफिसर को आईएएस बनाने के लिए केंद्र सरकार को रिमाइंडर भेजा है। इसमें सरकार ने अफसरों की कमी का हवाला देकर जल्द एचएएस से आईएएस ऑफिसर बनने की अधिसूचना जारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने यह पत्र नवंबर में ही केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग को लिखा है। इसके अलावा पत्र में कहा गया है कि यह छह एचएएस अधिकारी बीते तीन महीने दिल्ली में इंडक्शन प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इनकी पदोन्नति ऑर्डर जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में केंद्रीय लोक सेवा आयोग में एचएएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की गई। इसमें वर्ष 1994 से लेकर वर्ष 1997 के बैच के 6 अफसरों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक शिमला के एमडी गोपाल शर्मा, एलीमेंटरी एजूकेशन के निदेशक राजकृष्ण प्रूर्थी, विनोद कुमार सीपी वर्मा, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निदेशक संदीप कुमार, कार्मिक विभाग के स्पेशल सचिव अमरजीत सिंह शामिल हैं। हिमाचल कार्मिक विभाग के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर सप्ताह के भीतर नोटिफिकेशन किए जाने की बात कही गई है।