फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   5th hero mtb himalaya cycle race

कल सर्पीली सड़कों पर दिखेगा रफ्तार का रोमांच

Thu, 14 Apr 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 Apr 2016 09:52 AM IST
सार

  • हिल्स क्वीन में जुटेंगे 22 राज्यों और चार देशों के 105 साइकिलिस्ट
  • 15, 16 अप्रैल को पहाड़ी सड़कों पर दिखाएंगे साइकलिंग के जौहर
  • पांच श्रेणियों में होगा मुकाबला, विजेता को 40 हजार का नकद इनाम

विज्ञापन
5th hero mtb himalaya cycle race
हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिल्स क्वीन शिमला में 15 और 16 अप्रैल को 22 राज्यों और चार देशों के 105 साइकिलिस्ट अपनी साइकलिंग के जौहर दिखाएंगे। 15 अप्रैल से शिमला में दो दिवसीय पांचवीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस शुरू हो रही है। दो दिन में 120 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। पांच श्रेणियों के बीच मुकाबला होगा। विजेता को 40 हजार रुपये का नकद इनाम और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


15 अप्रैल को सुबह नौ बजे शिमला स्थित वुडविला पैलेस होटल से साइकिल रेस शुरू होगी। 16 अप्रैल को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साइकिल रेस के आयोजक हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि रेस में शिमला से 13, मनाली से 5, गुड़गांव से 20, नई दिल्ली से 25, चंडीगढ़ से 8, मुंबई से 3, नोएडा से 3, विशाखापटनम से 4 सहित कई अन्य शहरों से भी साइकिलिस्ट रेस में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ओवरआल विजेता को 40 हजार रुपये, पुरुष, महिला वर्ग के विजेता को 25-25 हजार रुपये और स्टूडेंट श्रेणी के विजेता को 20 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। दो दिनों के दौरान जंगलों, जीप रोड और सर्पीली सड़कों से होकर साइकिलिस्ट गुजरेंगे। 14 से 60 साल तक की आयु के साइकिलिस्ट रेस में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित सूद ने बताया कि उनकी एसोसिएशन उत्तर भारत के 100 स्कूलों में साइकलिंग का प्रशिक्षण भी दे रही है। शिमला शहर के एक स्कूली बच्चे की बीते दिनों साइकिल चलाते समय गिरने से हुई मौत के मामले में उन्होंने बताया कि इस आयोजन के बाद साइकलिंग के सुरक्षा पहलुओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


यह रहेगा साइकिल रेस का रूट-
पहले दिन वुडविला पैलेस से रिज मैदान, गार्टन कैसल, तारादेवी, शील गांव, आनंदपुर, साधुपुल, जनेड़घाट, दोची और कनेची तक जाएंगे। दूसरे दिन कनेची से रेस शुरू होगी। जनेडघाट से कोटी, मुंडाघाट, चीनी बंगला, संजौली और राजभवन से होते हुए वुडविला पैलेस शिमला में रेस समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed