फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   550th state-level prakash utsav will be held in Shimla: cm jairam

शिमला में होगा 550वां राज्यस्तरीय प्रकाश उत्सव समारोह: मुख्यमंत्री

Thu, 22 Aug 2019 08:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
550th state-level prakash utsav will  be held in Shimla: cm jairam
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में इस बार राज्य स्तरीय 550वां प्रकाश उत्सव शिमला में (गुरु नानक देव जयंती) मनाया जाएगा। राज्य सरकार इस इस इवेंट को मेगा इवेंट बनाने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह जानकारी गुरुवार को 550वें प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह प्रकाश उत्सव 28-29 सितंबर को शिमला में होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी दुनिया के सबसे गतिशील धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने कहा कि विश्वभर में विभिन्न धर्मों के लोग 550वें प्रकाश उत्सव को मनाएंगे। यह उत्सव प्रभात फेरी के साथ आरंभ होगा। फेरी गुरुद्वारा बस स्टैंड से शुरू होकर रिज पर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सभी महत्वपूर्ण भवनों को सजाया जाएगा और सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर गेयटी में स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित करने के अतिरिक्त सेना, पुलिस और गृह रक्षकों को तैनात किया जाएगा। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की निदेशक कुमुद सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।एसजीपीसीए शिमला के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने प्रकाश उत्सव को भव्य रूप में आयोजित करने के लिए गहन रुचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद रामस्वरूप शर्मा एवं किशन कपूर, सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कुशाल ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव जेसी शर्मा, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रासकोन और एसजीपीसीए शिमला के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed