फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   549th prakash parv of Shri Guru Nanak Dev Ji celebrated in Shimla

शिमला में श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश उत्सव की धूम

Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
549th prakash parv of Shri Guru Nanak Dev Ji celebrated in Shimla

सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होया... कीर्तनों के बीच शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा शिमला में साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 549 वां प्रकाश उत्सव मनाया गया। सैकड़ों की तादाद में सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


गुरुद्वारा में सुबह पांच बजे के करीब गुरु का प्रकाश किया गया। इसके बाद गुरुग्रंथ साहिब जी का पाठ के अलावा संजौली के भाई दविंद्र सिंह ने कीर्तन आसा की वार, बीबी सुरजीत कौर ने भी कीर्तन किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा में दीवान सजाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा में सैकड़ों की तादाद में सिख समुदाय के लोगों ने शिरकत की। स्कूली बच्चों ने भी आकर गुरुद्वारा में मथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा धर्म प्रचार कमेटी श्री दरबार साहिब अमृतसर से भाई हरपिंद्र सिंह ने गुरमति वीचार और समरहिल से भाई प्रकाश एवं साथी ने कीर्तन किए। इस मौके महापौर कुसुम सदरेट, उपायुक्त अमित कश्यप, विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व विधायक रोहित ठाकुर मौजूद रहे। 

शिविर में 28 यूनिट खून हुआ एकत्र

549th prakash parv of Shri Guru Nanak Dev Ji celebrated in Shimla

यह जानकारी गुरुद्वारा साहिब गुरु सिंह सभा के प्रधान जसविंद्र सिंह ने दी। इस अवसर पर सभा के उपप्रधान स्वर्ण सिंह, महासचिव सरदार सेवा सिंह,  हरजीत सिंह, सरदार जनक सिंह, जसविंद्र

सिंह, हरभजन सिंह, सुंदर पाल सिंह, निरंजन सिंह, राजेंद्र सिंह, लंगर इंचार्ज राजेंद्र सिंह, अमृत पाल सिंह, मनसिमरण सिंह, तरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में आईजीएमसी ब्लड बैंक की आई टीम ने सहयोग दिया। गुरुद्वारा में आए लोगों ने भी रक्तदान किया। शाम तक करीब 28 यूनिट खून एकत्र हुआ। एकत्र खून को आईजीएमसी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed