फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   526 SSB soldiers ready to serve the country, passing out parade held in Shamshi

Kullu News: सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैयार 529 जवान, शमशी में हुई पासिंगआउट परेड

Mon, 11 Dec 2023 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 05:54 PM IST
सार

 परेड में देश के 14 राज्यों के 526 प्रशिक्षु जवानों ने 44 सप्ताह का प्रशिक्षण हासिल किया है।  प्रशिक्षण पूरा यह जवान देश की सेवा के लिए तैयार हो गए हैं ओर जल्द ही देश के अलग-अलग जगहों पर देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन
526 SSB soldiers ready to serve the country, passing out parade held in Shamshi
शमशी में हुई पासिंगआउट परेड - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू के एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान शमशी में सोमवार को पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षु जवानों ने देश सेवा का शपथ ली। परेड में देश के 14 राज्यों के 526 प्रशिक्षु जवानों ने 44 सप्ताह का प्रशिक्षण हासिल किया है। प्रशिक्षण पूरा यह जवान देश की सेवा के लिए तैयार हो गए हैं ओर जल्द ही देश के अलग-अलग जगहों पर देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। दीक्षांत समारोह में एसएसबी के महानिरीक्षक अमित कुमार मौजूद रहे और जवानों कार हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों की अलग-अलग टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। समारोह के दौरान उन्होंने 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया। महानिरीक्षक सीमांत सशस्त्र सीमा बल अमित कुमार ने कहा कि पासिंग परेड समारोह में देश के 14 राज्यों के 526 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसमें सबसे अधिक प्रशिक्षु जवान उत्तर प्रदेश और बिहार से थे। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद सभी जवानों को देश के अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
इन राज्यों के प्रशिक्षु हुए शामिल
शमशी स्थित एसएसबी के प्रशिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 105, बिहार के 74 प्रशिक्षु जवानों ने प्रशिक्षण लिया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के 72, असम से 41, ओडिशा से 37, तमिलनाडु से 17, तेलंगाना से 8, महाराष्ट्र से 41, केरल से 32, हरियाणा से 14, त्रिपुरा से 13, छत्तीसगढ़ से 18, झारखंड से 53 और दिल्ली से एक प्रशिक्षु जवान प्रशिक्षण में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed