{"_id":"5c547b76bdec2225060d7986","slug":"51549040502-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के जंगलों में रात को डंप कर रहे मलबा, पिकअप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के जंगलों में रात को डंप कर रहे मलबा, पिकअप पकड़ी
Sat, 02 Feb 2019 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम शहरी नीरज चांदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे को रात के अंधेरे में जंगलों में डंप किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने वीरवार देर रात फागली के पास एक पिकअप चालक को रंगे हाथ पकड़ा। विभाग की टीम डिप्टी रेंजर भूपेंद्र कुमार की अगुवाई में यहां गश्त पर थी। इसी दौरान मलबे से लदी एक पिकअप रामनगर होते हुए फागली पहुंची और जंगल में चालक मलबा गिराने लगी।
विज्ञापन
तभी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और इसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चालक अशोक कुमार यह मलबा विधानसभा के साथ लगते इलाके में हो रहे निर्माणकार्य से यहां लाया था। इस मलबे को रात के अंधेेरे में जंगल में डंप करने की तैयारी थी। वन विभाग की टीम ने नियमानुसार इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इससे 21,700 रुपये जुर्माना वसूल लिया है। डीएफओ शहरी इंद्र कुमार ने बताया कि शहर में अवैध डंपिंग की शिकायतों के बाद विभाग ने रात की गश्त पुख्ता कर दी है।
विज्ञापन
एसडीएम ने दिए थे सख्त निर्देश
खलीनी, कनलोग समेत साथ लगते जंगलों में मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग की शिकायतों पर एसडीएम शहरी नीरज चांदला ने वन विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। खलीनी में प्री जनमंच के दौरान लोगों ने इसकी शिकायतें की थीं। एसडीएम ने विभाग को गश्त बढ़ाने और फील्ड में न जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए थे।
विज्ञापन