फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पार्क, पार्किंग तो दूर, घरों में घुसा मलबा तक नहीं हटा रहा एमसी

पार्क-पार्किंग तो दूर, घरों में घुसा मलबा तक नहीं हटा रहा एमसी

Mon, 24 Sep 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Sep 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
पार्क, पार्किंग तो दूर, घरों में घुसा मलबा तक नहीं हटा रहा एमसी

शहर के इंजनघर वार्ड के ज्यादातर लोगों को पार्क, पार्किंग और एंबुलेंस रोड जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई इलाकों में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। वहीं, घरों से रोज कूड़ा भी नहीं उठता। बंगाला कॉलोनी की हालत ऐसी है कि 13 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश से कॉलोनी में घुसा मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेयर के कहने पर भी घरों की छतों से मलबा नहीं हटाया जा रहा।

विज्ञापन


शांति विहार और साईं निकेतन वाले इलाके में एंबुलेंस रोड नहीं है। तांतिया पार्किंग की सुविधा तो है, लेकिन शुल्क ज्यादा होने से वार्ड के लोग सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। वार्ड में एमसी ने अपनी कोई पार्किंग नहीं बनाई है। बड़े पार्क की भी कोई सुविधा नहीं है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक साल के दौरान इस वार्ड में करीब 40 लाख रुपये के नए काम हुए हैं जो बाकी वार्डों से कहीं कम है। लोगों का कहना है कि मेयर और पार्षद की आपसी लड़ाई का खामियाजा वार्ड की जनता को झेलना पड़ रहा है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने वार्ड का दौरा किया तो लोगों ने अपनी समस्याएं बयां की।
विज्ञापन



मेयर के कहने पर भी नहीं उठा मलबा
13 अगस्त को बारिश से भारी मलबा कॉलोनी के घरों में घुस गया। इसे आज तक नहीं हटाया। मेयर-पार्षद से भी शिकायत कर ली, लेकिन कोई फायदा नहीं। नाले का काम भी लटका पड़ा है।-सुरेंद्र कुमार, प्रधान बंगाला कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के कनेक्शन नहीं, रोज कूड़ा भी नहीं उठता
नाला जहां बनना था, वहां नहीं बनाया। अब सड़क का पानी घरों में घुस रहा है। रोज कूड़ा भी नहीं उठता। पानी के कनेक्शन हर घर में नहीं। गर्मियों में सार्वजनिक नल के सामने लाइनें लगती हैं। -पप्पी देवी

नहीं हुई सड़कों रास्तों की टारिंग
इंजनघर वार्ड में इस बार टारिंग नहीं हुई। ज्यादातर रास्ते और सड़कें अभी भी खस्ताहाल है। पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम को हमारे वार्ड में भी सड़कें और रास्ते पक्के करने चाहिए।-नागू देवी

रास्ते पर पत्थर रख भूल गया निगम, लोग परेशान
छह महीने पहले निगम ने डंगा लगाया। जो पत्थर बच गए, उसे रास्ते पर ही छोड़ दिया। अब यहां पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। लोग तंग रास्ते से सामान तक नहीं ले जा पा रहे। पार्षद इसे हटवाए।-दिशा डोगरा

तीसरे-चौथे दिन उठता है कूड़ा
वार्ड में रोज घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा। सैहब कर्मचारी तीसरे और चौथे दिन कूड़ा उठाने आता है। बंदरों और कुत्तों का भी आतंक है जबकि निचले साईं निकेतन इलाके में एंबुलेंस रोड की भी सुविधा नहीं है।-रीना मल्होत्रा

पार्षद ने सिर्फ अपने घर के पास किए नए काम
वार्ड में सिर्फ पार्षद के घर के आसपास ही नए काम हो रहे हैं। सोनी निवास के आसपास सीढ़ियां टूटी हैं जबकि कई जगह फुटपाथ पर भी गड्ढे पड़ गए हैं। निगम चौक से टनल की ओर पैदल रास्ते का प्रबंध करे।-रवि कुमार


घर के आंगन में कचरा, शिकायतें भी नहीं सुन रहे
पड़ोसी घर के आंगन में कचरा फेंक रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कई बार पार्षद और निगम कर्मचारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही।-पूनम शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed