{"_id":"5ad775604f1c1b66098b5458","slug":"51524069728-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मंत्री ने किया प्लांट का निरीक्षण, सैंपल भरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मंत्री ने किया प्लांट का निरीक्षण, सैंपल भरवाए
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर बद्दी स्थित सीईपीटी प्लांट पहुंचे और यहां न केवल उन्होंने निरीक्षण किया बल्कि सैंपल भी भरवाए। इनके साथ प्रशासन के अधिकारी सहित पीसीबी के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने साथ एक निजी जांच एजेंसी को हायर किया था जिन्होंने प्लांट से निकलने वाले पानी के सैंपल भरे। बिक्रम ठाकुर ने दो टूक कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबे समय से ट्रीटमंट प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी की शिकायत सरकार और विभाग के पास आती रही है। इसके बाद बुधवार को उन्होंने यहां का औचक निरीक्षण किया। सीईटीपी के साथ मंत्री ने बद्दी के दूसरे उद्योगों की भी जांच की और उन्हें सही तरीके से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर कोई उद्योग नियमों के खिलाफ काम करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।