{"_id":"5a33facf4f1c1b0d698c2151","slug":"51513355983-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब कास्टिंग का ट्रॉयल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब कास्टिंग का ट्रॉयल आज
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि जिले के समस्त मतगणना केंद्रों में 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना के दौरान विद्युत की आपूर्ति और टेलीफ ोन सेवा की सुनिश्चितता बनाए रखने के लिए विद्युत बोर्ड और भारत संचार निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। रोहन चंद ठाकुर ने विद्युत बोर्ड और बीएसएनएल अधिकारियों को जिले के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित मतगणना केंद्रों में मतगणना कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा करवाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवाने को कहा। जिले के समस्त उपमंडलाधिकारियों के साथ 16 दिसंबर सुबह 11.30 बजे वेब कास्टिंग का ट्रॉयल किया जाएगा। जिले में प्रत्येक मतगणना केंद्र की वेब कास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन