Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   51 plants were planted in the One Tree for Mother campaign

Shimla News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में रोपे 51 पौधे

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
51 plants were planted in the One Tree for Mother campaign
शिमला के गूगा माड़ी मंदिर संजौली के समीप पौधारोपण भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
शिमला। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने मंगलवार को शिमला के गुग्गा माड़ी और संजौली में पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भाग लिया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के 51 पौधे रोपे गए। इन पौधों की देखभाल के लिए पौधापालक नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश में सभी 17 संगठनात्मक जिलों में इसे चलाया जा रहा है। इसके तहत अभी तक 2,708 स्थानों पर 45,402 पौधे रोपे गए हैं। अभी तक कार्यक्रम में 4,570 जनप्रतिनिधियों और 28,133 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष केशव चौहान, मंडल अध्यक्ष पिंकू चौहान, शिमला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रहे संजय सूद, महामंत्री सतप्रकाश मानक, किमी सूद, शुभ महाजन, गौरव सूद, संजीव सूद जॉनी, कल्पी शर्मा, विकास थापटा, आरती चौहान, गौरव सूद भानु और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article