फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   503 medicine will be provide free to patient in himachal

बड़ी खबर! शुगर से कैंसर तक की 503 दवाएं बिल्कुल फ्री

Sat, 05 Jul 2014 10:34 AM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
503 medicine will be provide free to patient in himachal

हिमाचल में मरीज अब न तो दवा के लिए भटकेंगे और न ही उन्हें इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। सरकारी अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को दो माह बाद मुफ्त में दवाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


शुगर, हार्टअटैक से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां भी मुफ्त मिलेंगी। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने जीवन रक्षक दवाओं की सूची में 70 से अधिक नई दवाओं को शामिल किया है।
विज्ञापन


अगले दो महीने के भीतर स्वास्थ्य महकमा 503 तरह की दवाएं खरीदने जा रहा है। इसके लिए जुलाई में ही टेंडर करने की तैयारी है।

स्वास्‍थ्य निदेशालय ने तैयार की दवाईयों की सूची

503 medicine will be provide free to patient in himachal

स्वास्थ्य निदेशालय ने पहली बार सूबे के मेडिकल कॉलेजों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से परामर्श करने के बाद जीवन रक्षक दवाओं की सूची तैयार की है।

इस सूची में करीब हर बीमारी के इलाज के लिए दवाओं को सूचीबद्ध किया है। कैंसर के लिए 25 तरह की दवाइयां और इंजेक्शन इसमें शामिल किए गए हैं।

जिस स्तर का स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य संस्थान होगा, उस स्तर की दवाएं वहां उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्ष 2014-15 में दवा खरीदने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।

सीएमओ कर सकेंगे दवाओं की खरीद

503 medicine will be provide free to patient in himachal

सिविल सप्लाई निगम के बजाए अब दवा खरीदने का अधिकार सीएमओ स्तर पर दिया जा रहा है। इससे जिले में जरूरत के अनुसार सीएमओ खुद ही दवा खरीद कर सकेंगे। अगर नई बीमारी का कोई मरीज आ गया तो उसके लिए भी सीएमओ अपने स्तर पर दवा खरीदकर उपलब्ध करा देंगे।

स्वास्‍थ्य निदेशक डॉ. आरके शर्मा का कहना है कि प्रदेश में हर मरीज को दवा उपलब्ध हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। डाक्टरों से परामर्श पर दवाओं की सूची तैयार की है। दवाओं को खरीदने के लिए इसी महीने टेंडर किया जाएगा। सीएमओ अपने स्तर पर दवाएं खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed