फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   500 new bus and maxi cab routes finalized by himachal transport department

हिमाचल में 500 बस और 124 मैक्सी कैब रूट तय

Mon, 08 Jul 2019 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
500 new bus and maxi cab routes finalized by himachal transport department
फाइल फोटो

बसों में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 500 नए रूट तय कर लिए हैं। इनके अलावा शहर से सटे क्षेत्रों के लिए 124 मैक्सी कैब रूट तय किए गए हैं, जिन पर 13 सीटर मैक्सी कैब (छोटी बसें) चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


निगम ने निर्देश जारी किए हैं कि जो चालक और परिचालक दफ्तरों में बैठे हैं, वे इन रूटों पर बसें चलाएंगे। दिव्यांग और महिला कर्मचारियों को इसमें छूट दी गई है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने नए रूटों को तय करने की पुष्टि की है। प्रदेश सरकार ने 28 आरएम को रूट तय करने का जिम्मा सौंपा था। नए रूटों की सूची सरकार, पथ परिवहन निगम और विभाग को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


सरकार ने बसों में 25 फीसदी ओवरलोडिंग मान्य की है। इसके अलावा जिन रूटों पर अधिक ओवरलोडिंग है, उन रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जानी प्रस्तावित हैं। आरएम को इसका आंकलन टिकटों के अलावा मौके पर जाकर करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


60:40 के अनुपात में मिलते हैं बस परमिट   
बसों में ओवरलोडिंग अमूमन ग्रामीण रूटों पर हो रही और इन्हीं रूटों पर अधिकतर हादसे हो रहे हैं। अभी 60:40 के अनुपात से बस परमिट दिए जाते हैं। यानी 60 के अनुपात में बसों को ग्रामीण क्षेत्र तय करना होता है और 40 शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed