फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50% subsidy on anti-hail net, distribution will be done in April

Shimla News: एंटी हेलनेट पर 50 फीसदी अनुदान, अप्रैल में होगा वितरण

Mon, 09 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
50% subsidy on anti-hail net, distribution will be done in April
जिले के कुछ क्षेत्रों में सेब और स्टोन फ्रूट के पौधों पर फूल आने का क्रम शुरू
विज्ञापन

फसल बचाने के लिए बागवान लगा रहे हैं एंटी हेलनेट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के कुछ क्षेत्रों में सेब और स्टोन फ्रूट के पौधों में फूल आना शुरू होते ही बगीचों में जालियां (एंटी हेलनेट) लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्यान विभाग अप्रैल में एंटी हेलनेट 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाएगा।
इससे मौसम के विपरीत रहने पर फसल को नुकसान नहीं होगा। कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू और चिड़गांव सहित आसपास के निचले क्षेत्रों के बगीचों में सेब के पौधों पर इन दिनों जालियां लगाने का काम बागवान कर रहे हैं। विकट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हर वर्ष ओलावृष्टि के कारण करोड़ों की फसल को नुकसान पहुंचता है। इससे कई बार बागवानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर जाता है। ओलावृष्टि से सेब दागी हो जाता है, ऐसे में मंडियों में भी इसके उचित दाम नहीं मिलते हैं। इसको देखते हुए बागवानों में एंटी हेलनेट लगाने की ओर रुझान बढ़ा है। इस महीने के अंत तक लगभग सभी सेब के बगीचों में फूल आने शुरू हो जाएंगे। जुब्बल के बागवान बिट्टू और रमेश ने कहा कि इस वर्ष फूल आने की प्रक्रिया समय से पहले शुरू हाे गई है। मौसम अनुकूल रहा तो अच्छी फसल की उम्मीद रहती है। ओलावृष्टि से सेब और अन्य फलों को दागी होने से बचाने के लिए एंटी हेलनेट होना जरूरी है। बड़े बागवानों के साथ मध्यम वर्गीय बागवानों ने भी सेब के बगीचों में एंटी हेलनेट लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कोट
उद्यान विभाग की ओर से अप्रैल माह में जिले के बागवानों को एंटी हेलनेट अनुदान पर दी जाएगी। इसमें बागवानों को 50 फीसदी तक का अनुदान दिया जाता है। नेट लगाते समय फूलों को नुकसान होता है, उस समय बीमा भी नाजुक होता है। इसलिए सही समय पर ही इस कार्य को बागवान पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदर्शना नेगी, उपनिदेशक, उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article