फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   50 people were safely evacuated from Khonalala, shifted to Nagwai relief camp

Mandi News: खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला, नगवाईं राहत शिविर में किया शिफ्ट

Thu, 24 Aug 2023 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकालकर नगवाईं राहत शिविर में पहुंचाया है।

विज्ञापन
50 people were safely evacuated from Khonalala, shifted to Nagwai relief camp
खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकालकर नगवाईं राहत शिविर में पहुंचाया है। 22-23 अगस्त को हुई भारी बारिश और बाढ़ से खोलानाला में रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे इस इलाके का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया था। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने के लिए तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क नहीं होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था। लेकिन प्रशासन की टीम ने इस अभियान को बहुत हिम्मत के साथ पूरी सटीकता और सफलता से अंजाम दिया।  गुरुवार को एसडीएम बालीचौकी सोहन लाल, बालीचौकी के तहसीलदार और बीडीओ व अन्य अधिकारियों तथा एनडीआरएफ की टीम के साथ खोलानाला पहुंचे और वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर तक पहुंचाया।  इस क्षेत्र में 22-23 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण तबाही हुई है। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन प्रभावितों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।

विज्ञापन


दूरदराज क्षेत्रों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई राशन और दवाइयों की खेप
जिला प्रशासन ने वीरवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सराज के दूरदराज क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयों की खेप पहुंचाई। जिले के बालीचौकी उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यह सामग्री पहुंचाई गई। 22 और 23 को हुई भीषण बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण के बालीचौकी उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। वहां रास्ते ध्वस्त होने के कारण आवागमन में दिक्कत आई है। ऐसे में वहां हेलिकॉप्टर के माध्यम से राशन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजने की व्यवस्था की गई। वीरवार को बालीचौकी क्षेत्र के लिए आज हेलिकॉप्टर की तीन उड़ानें निर्धारित थीं, इनमें कशौड़ीधार और कारथाच में सामग्री भेजी जानी थी। मंडी के कांगनीधार से सामग्री से भरे हेलिकॉप्टर ने कशौड़ीधार के लिए उड़ान भरी लेकिन वहां मौसम प्रतिकूल होने के कारण सामग्री की पहली खेप कारथाच में उतारी गई। यह सामग्री साथ लगते गांवों में वितरित की जाएगी। मौसम अनुकूल रहने पर हेलिकॉप्टर अगली उड़ान कल भरेगा। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि पहली खेप में खाद्य सामग्री की 15-15 किलो की 55 किट, दवाइयों के 3 बड़े बक्सों के अलावा तिरपाल, कंबल समेत अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई गई है। खाद्य सामग्री की प्रत्येक किट में आटा, चावल, 2 दालें, तेल, नमक, हल्दी तथा अन्य किचन मसाले हैं।
विज्ञापन


राहत शिविरों में की गई है भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था
जिलाधीश ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार जिले में आपदा प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों को विभिन्न राहत शिविरों में ठहराया गया है, जहां उन्हें निशुल्क भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के 11 उपमंडल में स्थापित किए गए हैं, इन राहत शिविरों में 2039 प्रभावित लोग हैं। उन्होंने बताया कि सदर उपमंडल में 640, सुंदरनगर में 97, गोहर में 140, पधर में 55, सरकाघाट में 368, बल्ह में 311, धर्मपुर में 65, बालीचौकी में 10, कोटली में 20, करसोग में 28 तथा जोगिंद्रनगर में 95 लोगों को राहत शिविर में ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed