फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   50 degree colleges of Himachal will smell with medicinal plants

Medicinal Plants: औषधीय पौधों से महकेंगे हिमाचल के 50 डिग्री कॉलेज, आयुष विभाग देगा बजट

Sat, 18 Jun 2022 10:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jun 2022 10:56 AM IST
सार

आयुष मंत्रालय के नेशनल मेडिसिन प्लांट बोर्ड ने प्रदेश सरकार को कॉलेजों में हर्बल गार्डन बनाने का प्रस्ताव भेजा है। चयनित किए जाने वाले कॉलेजों में हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए मंत्रालय की ओर से बजट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
50 degree colleges of Himachal will smell with medicinal plants
औषधीय पौध(फाइल)

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के 50 डिग्री कॉलेज जल्द ही औषधीय पौधों की खुशबू से महकेंगे। आयुष मंत्रालय के नेशनल मेडिसिन प्लांट बोर्ड ने प्रदेश सरकार को कॉलेजों में हर्बल गार्डन बनाने का प्रस्ताव भेजा है। चयनित किए जाने वाले कॉलेजों में हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए मंत्रालय की ओर से बजट जारी किया जाएगा। प्रयोग सफल रहने पर अन्य कॉलेजों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। 500 वर्ग मीटर भूमि वाले कॉलेजों का हर्बल गार्डन बनाए जाने के लिए चयन होगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर हर्बल गार्डन विकसित करने की संभावनाओं को लेकर जानकारी देने को कहा है। जिलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद निदेशालय की ओर से कॉलेजों की सूची प्रदेश के आयुष विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। औषधीय पौधों जैसे मीठा नीम, पत्थरचट्टा, आंवला, तुलसी आदि के पौधे कॉलेजों में रोपे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed