फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   48 million voters will elect four MPs in Himachal

48 लाख मतदाता करेंगे चार सांसदों की किस्मत का फैसला

Thu, 24 Apr 2014 09:45 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Apr 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
48 million voters will elect four MPs in Himachal

हिमाचल प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्र के सात मई को होने वाले चुनाव के लिए 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला प्रदेश के 4810071 मतदाता करेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी गई, जिसमें 70 हजार से अधिक नए मतदाता बढ़ने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पांच मार्च को देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर नौ अप्रैल तक मतदाता बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था।

इस दौरान हजारों की संख्या में मतदाता बनने के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन आवेदनों का निस्तारण करने के बाद 70 हजार से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

70027 नए वोटर जोड़े गए

48 million voters will elect four MPs in Himachal

निर्वाचन विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए जनवरी 2014 में वोटर लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4740044 थी।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर नौ अप्रैल तक नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें 70027 नए वोटर जोड़े गए। संशोधित सूची के अनुसार अब प्रदेश में वोटरों की संख्या 4810071 हो गई है। इतने ही मतदाता अब प्रदेश की चार संसदीय सीटों के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सबसे अधिक मतदाता कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 1258601 है, जबकि सबसे कम मतदाताओं की संख्या मंडी संसदीय क्षेत्र में 1150408 है।

ये है मतदाताओं का आंकड़ा

48 million voters will elect four MPs in Himachal

संसदीय सीट कांगड़ा से 1258601 मतदाता हैं। संसदीय सीट मंडी से 1150408 मतदाता हैं। संसदीय सीट हमीरपुर से 1247699 मतदाता हैं। संसदीय सीट शिमला से 1153363 मतदाता हैं। कुल 4810071 मतदाता हैं।

-किस विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता - सुलह - 92720
-किस विधानसभा में सबसे कम मतदाता - लाहौल-स्पीति - 23040

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed