फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   47,433 voters in the city will choose their MP today

Shimla News: शहर में 47,433 मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद

Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
47,433 voters in the city will choose their MP today
शहर के 91 बूथों पर सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस सहित 5 प्रत्याशी हैं मैदान में
550 कर्मचारी देंगे लोकसभा चुनाव में ड्यूटी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संसदीय क्षेत्र (अनुसूचित जाति) शिमला से भाजपा, कांग्रेस सहित 5 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शनिवार को ईवीएम मशीनों में बंद हो जाएगा।
शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के 91 मतदान केंद्रों पर शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। विस क्षेत्र के करीब 47,433 मतदाता सांसद चुनेंगे। इसमें 24,554 पुरुष, 22,879 महिलाएं हैं। इसमें 116 सर्विस वोटर, दिव्यांग 245, बुजुर्ग 472 और 8,825 युवा मतदाता हैं। आयोग ने लोस चुनाव को सफल बनाने के लिए करीब 550 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। शिमला शहर में चेरीटोन, भराड़ी, गंज, लोअर राम बाजार, कृष्णानगर-1, कनलोग, इंजनघर-1 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में है।
यहां पर मतदान कर्मियों के लिए सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल की एक सेक्शन तैनात रहेगी। करीब 53 बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। शांकली और केलेस्टोन के मतदान बूथों को महिला कर्मचारी संचालित करेंगी। इसके अलावा समरहिल मतदान केंद्र को में दिव्यांगजन और खलीनी मतदान केंद्र को युवा कर्मचारी संचालित करेंगे। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार मंगेट, कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी, भाजपा के सुरेश कुमार कश्यप, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार चुनाव मैदान में डटे हैं। मतदान प्रक्रिया के बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। लालच देने पर कंप्लेंट मॉनिटरिंग सेल को 1950 सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को शिमला शहरी विस के 91 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। बताया कि मतदान से पूर्व सुबह 4.45 बजे चुनावी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बैठक होगी। सुबह 5.30 बजे मोकपाॅल के बाद 7 बजे मतदान शुरू होगा। उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उन्होंने पीडीएमएस, एनकोर, वेबकास्टिंग, रिपोर्ट कंपाइलिंग, बोर्डिंग लॉजिंग और परिवहन टीमों को सभी गतिविधियों पर निगरानी करने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चार जून को चुनाव नतीजों का बचत भवन में लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 1058 मतदान केंद्र स्थापित
शिमला। शिमला संसदीय सीट में जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर 5,18,584 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 2,63,798 पुरुष और 2,54,786 महिला मतदाता शामिल हैं। इसमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 4,864 और 6,168 पीडब्ल्यूडी मतदाता हैं। 18 से 19 आयु वर्ग के 12,938 और 20 से 29 आयु वर्ग के 93,177 मतदाता शामिल हैं। जिले में 1,058 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। 609 मतदान केंद्रों वेबकास्टिंग होगी। इसमें शिमला शहरी में 91, शिमला ग्रामीण में 133, चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 152, ठियोग विस क्षेत्र में 162, जुब्बल-कोटखाई में 133, रामपुर विस क्षेत्र में 156, कसुम्पटी विस क्षेत्र में 108, रोहड़ू विस में 123 मतदान केंद्र है। महिलाओं की ओर से 16, युवाओं की ओर से 8 और दिव्यांग मतदाताओं की ओर से 8 मतदान केंद्र संचालित किए जाएंगे। इसके साथ में 28 आदर्श मतदान केंद्र चिह्नित किए हैं। 1326 बैलेट यूनिट, 1326 कंट्रोल यूनिट तथा 1571 वीवीपैट के अलावा 6,234 कर्मी ड्यूटी देंगे। जिले में सबसे बड़ा पोलिंग स्टेशन सगरीन है जहां 1348 मतदाता हैं। सबसे छोटा पोलिंग स्टेशन समरहिल।


पूरे शिमला संसदीय क्षेत्र में 13,41,155
शिमला संसदीय सीट में 2084 मतदान केंद्रों पर 13,41,155 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 6,90,935 पुरुष और 6,55,420 महिलाएं हैं। 85 वर्ष से अधिक उम्र के 10,814 और 100 से अधिक उम्र के 149 मतदाताओं के अलावा दो एनआरआई और 12 ट्रांसजेंडर भी हैं। 8,296 सर्विस वोटर और 13,515 दिव्यांग वोटर हैं। इसके अलावा 2,98,757 युवाओं में से 36,851 युवा पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र में 7,830 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर चुके हैं। संसदीय सीट के शिमला, सोलन और सिरमौर में 2679 बीयू, सीयू सहित 3161 वीवीपैट आवंटन किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article