फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   47 people stuck in heavy snow rescued from theog

सात घंटे रेस्क्यू के बाद बचाई 47 लोगों की जान, बर्फ में रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Thu, 25 Jan 2018 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग Updated Thu, 25 Jan 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
47 people stuck in heavy snow rescued from theog

ठियोग के साथ लगती लाफूघाटी के पास नेशनल हाइवे पर 47 लोग बर्फ में फंस गए। नेशनल हाइवे पर बर्फ में फंसे 47 लोगों को सात घंटे के रेस्कयू के बाद निकाल लिया गया। 

विज्ञापन


देर रात ठियोग पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो थाना ठियोग से डीएसपी तिलक राज अपने बचाव दल के साथ मौके पर रवाना हो गए। डीएसपी ठियोग ने बताया कि रात करीब आठ बजे लोगों के बर्फ में फंसे होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


रात साढ़े आठ बजे शुरू हुआ यह ऑपरेशन सुबह करीब तीन बजे तक चला। पुलिस टीम ने ऑपरेशन में कड़ाके की ठंड और तेज बर्फबारी के बीच में 20 लोगों को सनार घाटी के पास स्थित आर्मी कैंप में ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 27 लोगों को जवाहर नवोदय विद्यालय के साथ लगते शिव मंदिर में ठहराया गया। एसडीएम ठियोग ने रात को जेसीबी मशीनों को लाफूघाटी एनएच बहाल करने के लिए भेज दिया था। 

ठियोग-नारकंडा में फं से 200 यात्रियों को निकाला : डीसी 

47 people stuck in heavy snow rescued from theog

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बर्फ में फंसे सभी यात्रियों के ठहरने के अलावा खान पान का भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था। बुधवार सभी को रवाना कर दिया गया।

 

पुलिस के करीब सात घंटे चले इस ऑपरेशन में कई लोगों की जान बच गई।उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि ठियोग से नारकंडा के बीच में चार बसों और दर्जनों गाड़ियों में सवार दो सौ लोग मंगलवार रात को आधे रास्ते में फंस गए।

इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने लोगों को रात को ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था की। प्रशासन की ओर से इन लोगों को होटल, गेस्ट हाउस में ठहराया गया। सुबह यातायात शुरू होने पर उन्हें सुरक्षित शिमला और रामपुर नारकंडा की ओर भेजा गया ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed