फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   47 people crosses rohtang pass

47 लोगों ने पैदल पार किया बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा

Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Updated Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
47 people crosses rohtang pass

हिमाचल में मौसम खुलते ही लोगों ने बर्फ से लकदक 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे को पार करना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद पिछले दो दिन में सूबे के मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को 47 यात्रियों के एक बड़े दल ने रोहतांग दर्रे को आर-पार किया।

विज्ञापन


हालांकि, रविवार से घाटी में हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। यह सोमवार को भी जारी रहीं। बावजूद इसके लोगों ने बर्फ के बीच कदमताल शुरू कर दी है। मार्च महीने में कोकसर और मढ़ी में बचाव चौकियां भी स्थापित कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


कोकसर रेस्क्यू पोस्ट पर तैनात इंस्ट्रक्टर विनोद ठाकुर ने बताया कि मौसम खुलने पर सोमवार को लाहौल के विभिन्न क्षेत्रों से आए 23 यात्रियों को कोकसर के बचाव दल ने रोहतांग दर्रा तक सुरक्षित पहुंचाया। मनाली की ओर से 24 लोगों का दल रेस्क्यू टीम मढ़ी की मदद से रोहतांग दर्रा तक सुरक्षित पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली से ये लोग सुबह बंता मोड़ से आगे तक छोटे वाहनों में आए। वहां से पैदल कोकसर पहुंचे हैं। बाद में कोकसर से छोटे वाहनों से ये लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।


उधर, बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी लुदर चंद और शशिपाल ने बताया कि रोहतांग दर्रा पैदल पार करने वाले लोग मौसम बदलाव का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे बिना नाम और पंजीकरण के दर्रा पार करने का जोखिम न उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed