{"_id":"602fc94f8ebc3ee9584b189e","slug":"450-crores-proposal-for-expansion-of-gaggal-airport-in-kangra-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भेजा 450 करोड़ का प्रस्ताव: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भेजा 450 करोड़ का प्रस्ताव: सीएम
Fri, 19 Feb 2021 07:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए केंद्र को 450 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है, ताकि प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके। इसके अलावा ज्वालामुखी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। यह बात शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश सरकार बहुत ही संतुलित बजट पेश करेगी, ताकि हर व्यक्ति को लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि कोविड काल ने पूरे देश को डिजिटल बना दिया और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत संभव हुआ है। आज पूरा देश हिमाचल मॉडल अपना रहा है। कोरोना काल के दौरान जिस हिमाचल प्रदेश के पास कोरोना टेस्टिंग के लिए एक भी सेंटर नहीं था, वहां आज 15 हजार टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। प्रदेश में पांच लाख पीपीई किट रोजाना तैयार हो रहीं हैं। प्रदेश में पहले जहां मात्र 50 वेंटिलेटर थे, अब इनकी संख्या 700 से ज्यादा है। तकनीक के दम पर आज हिमाचल हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है।
कार्यकर्ताओं के जुनून से जीतती हैं पार्टियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी चुनाव जीतने के लिए विकास एकमात्र मुद्दा नहीं होता, बल्कि चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं में जुनून का होना बहुत जरूरी होता है। कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति जनून नहीं हो तो सरकारों के विकास कार्य धरे के धरे रह जाते हैं। कार्यकर्ता ’ग्राम सभा विधानसभा’ के स्लोगन को चरितार्थ करने के लिए आज से ही जुट जाएं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पास नहीं बचा कोई मुद्दा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी के पास प्रदेश में कोई मुद्दा नहीं बचा है। पहले कांग्रेस कोविड को मुद्दा बना रही थी, लेकिन अब वह भी खत्म हो गया है। कांग्रेस के लोग अब अकसर कहते हैं कि ‘अब सोचते हैं क्या करना है’ जिससे प्रदेश सरकार को घेरा जा सके।