फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   450 crores proposal for expansion of gaggal airport in kangra: jairam thakur

गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भेजा 450 करोड़ का प्रस्ताव: सीएम

Fri, 19 Feb 2021 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Feb 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
450 crores proposal for expansion of gaggal airport in kangra: jairam thakur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए केंद्र को 450 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है, ताकि प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके। इसके अलावा ज्वालामुखी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। यह बात शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश सरकार बहुत ही संतुलित बजट पेश करेगी, ताकि हर व्यक्ति को लाभ मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड काल ने पूरे देश को डिजिटल बना दिया और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत संभव हुआ है। आज पूरा देश हिमाचल मॉडल अपना रहा है। कोरोना काल के दौरान जिस हिमाचल प्रदेश के पास कोरोना टेस्टिंग के लिए एक भी सेंटर नहीं था, वहां आज 15 हजार टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। प्रदेश में पांच लाख पीपीई किट रोजाना तैयार हो रहीं हैं। प्रदेश में पहले जहां मात्र 50 वेंटिलेटर थे, अब इनकी संख्या 700 से ज्यादा है। तकनीक के दम पर आज हिमाचल हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के जुनून से जीतती हैं पार्टियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी चुनाव जीतने के लिए विकास एकमात्र मुद्दा नहीं होता, बल्कि चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं में जुनून का होना बहुत जरूरी होता है। कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति जनून नहीं हो तो सरकारों के विकास कार्य धरे के धरे रह जाते हैं। कार्यकर्ता ’ग्राम सभा विधानसभा’ के स्लोगन को चरितार्थ करने के लिए आज से ही जुट जाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पास नहीं बचा कोई मुद्दा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी के पास प्रदेश में कोई मुद्दा नहीं बचा है। पहले कांग्रेस कोविड को मुद्दा बना रही थी, लेकिन अब वह भी खत्म हो गया है। कांग्रेस के लोग अब अकसर कहते हैं कि ‘अब सोचते हैं क्या करना है’ जिससे प्रदेश सरकार को घेरा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed