फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   42 National Highway DPR for Himachal Pradesh within 8 months

सरकार ने तय की समयावधि, इतने महीने में तैयार होगी 42 नए हाईवे की डीपीआर

Thu, 17 May 2018 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 17 May 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
42 National Highway DPR for Himachal Pradesh within 8 months

प्रदेश सरकार ने नेशनल हाईवे की डीपीआर बनाने के लिए समयावधि तय कर दी है। हिमाचल में करीब 42 नेशनल हाईवे की डीपीआर बनाने का काम कंसलटेंट को सौंप दिया है। 8 महीने के भीतर इन्हें डीपीआर तैयार करने को कहा है। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर जमीन के दस्तावेज तैयार करेंगे।

विज्ञापन


फिर लोगों की जमीन अधिग्रहण करने का काम शुरू होगा। प्रदेश सरकार ने इस साल के अंत तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने का लक्ष्य रखा है ताकि समय पर इन नेशनल हाईवे को जमीन पर उतारा जा सके। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से इन नेशनल हाईवे के लिए फंडिंग होगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल को 69 नेशनल हाईवे दिए हैं। इनकी कुल लंबाई 4311.80 किलोमीटर होगी। 62 एनएच का काम लोक निर्माण विभाग के अधीन होगा जबकि जबकि 7 नेशनल हाईवे का काम बीआरओ और अन्य बोर्ड देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है ये नेशनल हाईवे हर जिलों और अन्य राज्यों को छुएंगे। मुख्यमंत्री इन एनएच का लगातार अपडेट ले रहे हैं। प्रदेश के अफसरों के अलावा केंद्रीय मंत्रालय अधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैठक कर चुके  हैं।


चीफ इंजीनियर एनएच भुवन शर्मा ने कहा कि 42 एनएच की डीपीआर बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। 

गडकरी ने की थी घोषणा, नड्डा ने जारी की अधिसूचना- केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल में नए नेशनल हाईवे की घोषणा की थी जबकि स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल आकर इनकी अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed