फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   418 Anganbari Workers Recruitment in Himachal.

महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी वर्करों के 418 पदों पर भर्ती

Sun, 04 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
418 Anganbari Workers Recruitment in Himachal.
हिमाचल के सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग अतिरिक्त आंगनबाड़ी वर्करों के 418 पद भरने जा रही है। - फोटो : demo pic

हिमाचल के सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग अतिरिक्त आंगनबाड़ी वर्करों के 418 पद भरने जा रही है। नाहन और धर्मशाला बाल विकास ब्लाक के तहत पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर यह भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें, BSNL का बंपर प्लान, अब बस एक रुपए में मिलेगा 1 GB डाटा
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और तीन साल तक की आयु के शिशुओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। अतिरिक्त आंगनबाड़ी वर्करों को प्रतिमाह 3000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनसे पोषण परामर्शदाता का काम भी लिया जाएगा। वीरवार को राजपत्र में सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग ने 418 पद भरने की अधिसूचना को प्रकाशित कर दिया है। इन पदों को भरने के लिए जल्द ही विभाग समाचारपत्रों के माध्यम से विज्ञापन जारी करेगा।

नौकरी के लिए ये रखी गई हैं योग्यताएं

418 Anganbari Workers Recruitment in Himachal.

भर्ती करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी है। उपमंडलाधिकारी को कमेटी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कमेटी में जिला परियोजना अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

जमा दो कक्षा पास हो आवेदक
अतिरिक्त आंगनबाड़ी वर्कर के पद के लिए आवेदन करने वाला आवेदक जमा दो पास होना चाहिए। उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के गांव का रहने वाला होना चाहिए।

आवेदक के परिवार की सालाना आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों को संबंधित जिला के बाल विकास परियोजना अधिकारी के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा। साक्षात्कार के समय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।

इन 25 नंबरों के आधार पर होगा चयन

418 Anganbari Workers Recruitment in Himachal.

आवेदन करने वालों का चयन 25 नंबरों के आधार पर किया जाएगा। सात नंबर जमा दो कक्षा के अंकों के आधार पर मिलेंगे। पोषण और बाल देखभाल में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट करने वालों को तीन नंबर अतिरिक्त दिए जाएंगे।

दस महीनों तक आंगनबाड़ी वर्कर, आंगनबाड़ी सहायक, बालसेविका शिक्षिका, नर्सरी टीचर के पद पर काम कर चुके आवेदकों को तीन नंबर दिए जाएंगे। 40 प्रतिशत तक अक्षम आवेदक को दो नंबर दिए जाएंगे।

एससी, एसटी, ओबीसी को दो नंबर, बालिका आश्रम में रहने वालों, विधवा, तलाकशुदा और सात साल तक पति से अलग रहने वाली महिलाओं को तीन नंबर, दो लड़कियों के परिवार वाली आवेदकों को दो नंबर दिए जाएंगे। तीन नंबर का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के एक दिन बाद ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

घर-घर जाकर करना पड़ेगा जागरूक
अतिरिक्त आंगनबाड़ी वर्करों को गर्भवती महिलाओं और तीन साल तक की आयु के बच्चों के घरों में जाकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करना होगा। माताओं को बच्चों को कब तक अपना दूध पिलाना है और किस तरह पिलाना है। इसकी जानकारी देनी होगी। पोषण तत्वों की भी पूरी जानकारी देनी होगी। बीमारी होने पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं को कहां जाना है। इसको लेकर भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed