फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शिमला में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, जनजीवन प्रभावित

शिमला में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, जनजीवन प्रभावित

Fri, 19 Apr 2019 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
शिमला में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला

हिल्स क्वीन शिमला में वीरवार को दूसरे दिन भी बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। वीरवार दोपहर बाद शिमला में ओलावृष्टि भी हुई शहर की सड़कों और ढलानों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन

शिमला के साथ लगते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा में भी वीरवार को भारी ओलावृष्टि हुई है। ओले गिरने से सेब के बागीचों में हुई फ्लावरिंग भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


खड़ापत्थर में दोपहर के समय करीब पौने घंटे बारिश हुई। कुफरी में भी ओलावृष्टि के बाद ओलों की सफेद परत सड़क पर बिछ गई। राजधानी शिमला में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दोपहर बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूलों में छुट्टी के समय हुई बारिश के कारण बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जल भराव हो गया जिस कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत पेश आई। राजधानी शिमला में वीरवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 4 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। वीरवार को राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुफरी का न्यूनतम तापमान गिर कर 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed