{"_id":"5b672e9c4f1c1bb15c8b67be","slug":"41533488796-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिहीनों को पट्टे देने के मामले न लटकाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिहीनों को पट्टे देने के मामले न लटकाएं अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनमंच में प्रशासन की सक्रियता जन समस्याओं के सुनने और समाधान के बारे में निरंतर तरक्की हो रही है। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य दूरदराज क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उनके समय की बचत और त्वरित न्याय प्रदान करना है। रविवार को बसंतपुर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बेहड़ा का पौधा भी रोपित किया।
विज्ञापन
बसंतपुर के संधाई माता मंदिर के परिसर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में पंचायत बसंतपुर, शकरोड़ी, नीन, घैणी, घरियाणा, रियोग, मंढोड़घाट, जूणी सहित आठ पंचायतों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में 185 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें 86 शिकायतों का निपटारा तत्काल किया गया, जबकि मौके पर प्राप्त 99 शिकायतें संबंधित विभागों को 10 दिन के भीतर निपटाने के आदेश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को मिली शिकायतों पर समय अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान 20 विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाए गए। 18 इंतकाल और 25 शपथ पत्र भी बनाए गए, जबकि गन और ड्राइविंग लाइसेंस के एक-एक मामले में कागजी कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी निर्धन परिवार को दो अथवा तीन बिस्वा भूमि प्रदान करने के मामले में उचित कार्रवाई कर जल्द न्याय प्रदान करें, ताकि भूमिहीन लोगों को लाभान्वित कर समाज सेवा के इस न्याय कार्य में सहयोग प्रदान किया जा सके। वहीं उन्होंने उपमंडल अधिकारी को निर्देेश दिए कि क्षेत्र में एनटीपीसी के तहत प्राप्त शिकायतों के सभी मामलों को व्यक्तिगत तौर पर जल्द निवारण करे। साथ ही उन्होंने लोगों को जंगली जानवरों और बंदरों से निजात पाने के लिए सोलर फेंसिंग के उपयोग की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सा शिविर में 62 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, जबकि विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत लगभग 144 माताओं को स्तनपान के बारे में जागरूक करवाया गया। आयुर्वेद विभाग ने चिकित्सा शिविर में 109 लोगों ने होम्योपैथी पद्धति के 37 और दंत शिविर में चार लोगों ने अपनी जांच करवाई। कार्यक्रम में दौरान उपायुक्त अमित कश्यप ने हरड़ और पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने आंवले का पौधा रोपित किया। इस मौके पर जनमंच कार्यक्रम पर्यवेक्षक रोहन चंद ठाकुर भी उपस्थित थे।