Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Education Secretary summoned to court over Central University campus dispute; here’s the full story

हिमाचल: केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस विवाद में शिक्षा सचिव अदालत में तलब, जानें पूरा मामला

Wed, 04 Nov 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

 प्रदेश हाईकोर्ट ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला (उत्तरी) कैंपस के निर्माण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े मामले में कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने शिक्षा सचिव को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Himachal: Education Secretary summoned to court over Central University campus dispute; here’s the full story
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला (उत्तरी) कैंपस के निर्माण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े मामले में कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने शिक्षा सचिव को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। अतुल भारद्वाज की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह आदेश पारित किया। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। धर्मशाला कैंपस के निर्माण के लिए 64.2016 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए करीब 30 करोड़ रुपये जमा किए जाने हैं।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। ऐसे में यह राशि केंद्रीय विश्वविद्यालय को वहन करनी चाहिए। वहीं वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशि जमा करने की जिम्मेदारी यूजर एजेंसी यानी केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की है। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि पुरानी शर्तों के अनुसार राज्य सरकार को जमीन सभी बाधाओं से मुक्त सौंपनी थी। केंद्र ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने गग्गल एयरपोर्ट विस्तार पर काफी धन खर्च किया, लेकिन विश्वविद्यालय कैंपस के लिए जरूरी राशि जारी करने से पीछे हट रही है। केंद्र ने राज्य सरकार के रुख को विरोधाभासी बताया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed