फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जेब ढीली करने को रहें तैयार, भरना होगा सात माह के बिल

जेब ढीली करने को रहें तैयार, भरना होगा सात माह के बिल

Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जेब ढीली करने को रहें तैयार, भरना होगा सात माह के बिल
सात माह का एक साथ आएगा पानी बिल
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं से वसूले जाएंगे 2758 रुपये
निगम के पास बिल जारी करने तक को कर्मचारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आने वाले दिनों में जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाएं। नगर निगम शहरवासियों से एक साथ सात माह का पानी बिल वसूलने जा रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को एक साथ 2758 रुपये पानी का बिल चुकाना होगा। एक तो नगर निगम मीटर रीडिंग पर पानी के बिल जारी नहीं कर रहा। दूसरी ओर फ्लैट रेट पर भी जो बिल जारी होने हैं, वे भी पांच से सात माह बाद दिए जा रहे हैं। लोगों को दफ्तर आकर बिल लेने पड़ रहे हैं। वहीं, एक साथ सात माह के बिल से लोगों का बजट बिगड़ रहा है। ज्यादातर लोग अभी अपने बच्चों की फीस और किताबों की खरीदारी के बाद अपने बिगड़े बजट को सुधारने की सोच रहे थे कि अब एक साथ सात माह का पानी बिल उन्हें झटका दे रहा है। हालांकि, बिल पहले की तरह 394 रुपये मासिक है, लेकिन एक साथ सात माह का बिल चुकाना सबके बजट में नहीं। लोगों का कहना है कि निगम को बिजली बोर्ड की तरह नियमित बिल जारी करने चाहिए।
राहत तो दूर, उल्टा बढ़ा रहे परेशानी
नगर निगम में जीत हासिल करने वाली भाजपा ने लोगों को भारी भरकम पानी बिल से निजात दिलाने के दावे किए थे, जो अब हवा हो रहे हैं। पहले पांच माह बाद बिल आता था, अब सात महीने बाद बिल आएगा। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते बिल जारी नहीं कर पाए। अप्रैल से मीटर रीडिंग पर बिल देंगे और नियमित तौर पर यह बिल जारी करना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


निगम में नहीं हैं कर्मचारी, भुगत रही जनता
निगम प्रशासन का तर्क है कि जल शाखा में पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं जो बिल तैयार कर सकें। स्टाफ की कमी के चलते अब शनिवार और रविवार को बिल तैयार किए जा रहे हैं। बिल जारी करने के लिए भी निगम के पास कर्मचारी नहीं है। ऐसे में छह-छह वार्डों को बिल जारी किए जा रहे हैं। ये बिल सितंबर से लेकर 31 मार्च तक के हैं। लोग निगम कार्यालय में आकर अपना अकाउंट नंबर देकर भी अपने बिल हासिल कर सकते हैं। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि बिल तैयार करने को कहा गया है। जल्द सभी वार्डों में बिल जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed