{"_id":"5c7ff603bdec2213ed0ca99d","slug":"41-students-caught-during-copying-in-hpbose-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अंग्रेजी के पेपर में पकड़े 41 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अंग्रेजी के पेपर में पकड़े 41 नकलची
Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गईं। पहले दिन जमा दो के अंग्रेजी और सायं के सत्र में एसओएस के तहत भी अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ।
विज्ञापन
सूबे के 1979 केंद्रों पर जमा दो के लगभग 95 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। बोर्ड के उड़नदस्तों पहले दिन 41 छात्रों को नकल करते पकड़ा है। हैरानी इस बात की है कि सीसीटीवी कैमरों के बावजूद नकल रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में उड़नदस्ते ने सुबह के सत्र में नगरोटा बगवां के समलोटी स्कूल में चार छात्रों और सोलन के नालागढ़ में एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन
वहीं, सायं के सत्र में एसओएस के तहत जमा दो के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सोलन के अर्की में एक, सिरमौर के त्रिलोकपुर में एक छात्र को नकल करते पकड़ा है। पहले दिन 35 उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दबिश दी।
उधर, बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि अभी तक सात मामले पकड़ने की सूचना मिली है। इसके अलावा बिलासपुर में 16 परीक्षार्थी, चंबा में 7, ऊना में 5 और हमीरपुर में एसओएस के छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़ गए।