{"_id":"608aa1eda7ac03723670faf1","slug":"40-per-cent-subsidy-on-maize-seeds-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्की के बीज पर किसानों को मिलेगा 40 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्की के बीज पर किसानों को मिलेगा 40 फीसदी अनुदान
Thu, 29 Apr 2021 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
मक्की- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड काल में किसानों के लिए राहत की बात है। इस बार भी किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान के साथ मक्की का बीज दिया जाएगा। इसके अलावा चरी और बाजरा पर भी सब्सिडी दी जा रही है। कृषि विभाग सोलन के पास मई के दूसरे सप्ताह तक होने वाली मक्की, चरी समेत बाजरा का बीज पहुंच गया है। इसका वितरण जिले के सभी कृषि केंद्रों पर किया जाएगा। बाजार में सिंगल क्रॉस मक्की का बीज 105 रुपये में दिया जाता है।
विज्ञापन
जबकि विभाग 40 प्रतिशत के अनुदान के साथ किसानों को 65 रुपये में देगा। डबल क्रॉस मक्की का बीज बाजार में 90 रुपये और विभाग 50 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से देगा। इसके अलावा बाजरा के 90 रुपये के बीज को 44 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से देगा।
विज्ञापन
भंडारण केंद्र पर पहुंचा 1315 क्विंटल मक्की का बीज
कृषि विभाग के भंडारण केंद्र पर 1315 क्विंटल मक्की का बीज पहुंच चुका है। जिले में 24 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की बिजाई होती है। सबसे अधिक अकेले बीबीएन में 12 हजार हेक्टेयर पर मक्की की फसल तैयार की जाती है। इसके अलावा भंडारण केंद्र पर 730 क्विंटल चरी और 145 क्विंटल बाजरा की खेप पहुंच गई है। बीज लेने के लिए किसानों को साथ में आधार कार्ड भी लाना होगा।
विज्ञापन
कृषि उपनिदेशक जिला सोलन डॉ. राजेश कौशिक ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त बीज की सप्लाई पहुंच गई है। सभी केंद्रों को बीज भेजा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में मई के दूसरे सप्ताह तक बारिश के बाद बिजाई कार्य भी शुरू हो जाएगा।