फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 injured in school wall collapse in Kangra Himachal

सरकारी स्कूल का जर्जर गेट दीवार के साथ ढहा, चार छात्र घायल

Thu, 23 Nov 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा )
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा ) Updated Thu, 23 Nov 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
4 injured in school wall collapse in Kangra Himachal

प्रदेश के कांगड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चील बही (समीरपुर चकवन) में स्कूल का गेट ढहने से चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। गेट के साथ स्कूल की दीवार भी ढह गई। स्कूल के चार छात्र सूजल (11), अंश (6), सूर्यवंश ( 9) और छात्रा आयुषी (8) को गंभीर अवस्था में टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चे लंच टाइम में गेट के साथ झूल रहे थे। इसी दौरान उन पर गेट और दीवार का मलबा गिर गया। इसमें चार बच्चे दब गए। हादसा होने के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घायल बच्चों को उठाकर साथ लगती डिस्पेंसरी में ले जाया गया। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद फौरन डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा भेज दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एसडीएम कांगड़ा, स्थानीय पंचायत प्रधान, भाजपा प्रत्याशी संजय चौधरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के अध्यापक सुशील कुमार ने बताया कि वह छुट्टी पर थे, मामले की पूरी जानकारी उनके पास नहीं है। लेकिन, सूचना मिलते ही वह टांडा चले गए हैं। पंचायत प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि स्कूल गेट करीब 10 साल पहले बना था। इसकी हालत जर्जर थी। 

दोषियों पर होगी कार्रवाई
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीपक किनायत ने बताया कि वह वीरवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। जो भी दोषी होगा, उस पर विभागीय कार्रवाई होगी। 

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा उन्होंने किया है। प्रारंभिक छानबीन के बाद उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।

संजय चौधरी ने बताया सरकार की लापरवाही
भाजपा प्रत्याशी संजय चौधरी ने हादसे को सरकार और स्कूल प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने बताया कि लापरवाही न होती तो यह हादसा न होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed