फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 injured in buses colides at chamba.

दो बसों में जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं समेत चार घायल

Tue, 05 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 05 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
4 injured in buses colides at chamba.
हादसे के बाद यहां लंबा जाम भी लगा रहा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा-पठानकोट मार्ग पर शहर के नजदीक बारगाह में सोमवार सुबह करीब दस बजे परिवहन निगम व एक निजी बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में निजी बस में सवार तीन महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गया।

विज्ञापन


सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया। घायलों की पहचान नैनो देवी, बीना देवी, नीलम व केहर सिंह सभी निवासी सलूणी के रूप में हुई।
विज्ञापन


सभी घायल निजी बस में सवार थे। सरकारी बस में बैठे लोगों को चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार होली-चंबा-कांगड़ा रूट पर बस स्टैंड से निकली सरकारी बस की लिग्गा से चंबा आ रही निजी बस के साथ बारगाह मोड़ पर टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी बस चालक की गलती से हुआ हादसा

4 injured in buses colides at chamba.
हादसे में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

हादसे में निजी बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जो भी लोग घायल हुए हैं वे चालक के पीछे वाली सीटों पर बैठे थे।

केहर सिंह पुत्र सोभिया राम निवासी वासा तहसील सलूणी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवहन निगम की बस का चालक तेज गति से चंबा की तरफ से आ रहा था और उसने मोड़ पर अचानक निजी बस को टक्कर मार दी जिससे सभी लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायल केहर सिंह की शिकायत पर परिवहन निगम की बस के चालक संजय कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। सभी घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं और इन बयानों के आधार पर सरकारी बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed