{"_id":"f2d66da3eebe643aec9b051684b569f2","slug":"37th-state-basketball-turnament-held-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी सोलन और सिरमौर का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी सोलन और सिरमौर का जीत से आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 16 Dec 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला के ढालपुर मैदान में 37वीं राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। शुभारंभ बंजार विस क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह ने किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के पहले मैच में मंडी ने शिमला को 38-30 से हराया। सोलन ने स्पोर्ट्स हास्टल पपरोला को 30-17 के अंतर से हराया। मेजबान कुल्लू को सिरमौर ने 30-13 केअंतर से हराया।
विज्ञापन
चंबा तथा ऊना के मध्य खेले गए मैच में ऊना की टीम ने चंबा को 28-18 से जीता। किन्नौर तथा बिलासुपर के मध्य हुए मैच में बिलासपुर की टीम ने मैच 25-8 से जीता।
विज्ञापन
महिला वर्ग के बीच हुए मुकाबले में बिलासपुर ने हमीरपुर को 20-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बास्केटबाल संघ कुल्लू के महासचिव करुण महंत ने यह जानकारी दी।