{"_id":"5c53212abdec22737c290d9a","slug":"31548951850-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत के साथ खिलवाड़, पकौड़े में मिली बीड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत के साथ खिलवाड़, पकौड़े में मिली बीड़ी
Fri, 01 Feb 2019 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों की सेेहत के साथ कुछ ढाबा संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं। राजधानी के एक ढाबे में खाने की वस्तुुओं में नशे की सामग्री मिलने का मामला सामने आया है। मालरोड के पास एक ढाबे में पकौड़े के अंदर बीड़ी मिली है। सुचना के मुताबिक करसोग के बसंत ठाकुर की लोअर बाजार में दुकान है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे बसंत ठाकुर ने एक ढाबे में फोन कर चाय मंगवाई। साथ में पकौड़े और स्नेक्स का भी आर्डर दे दिया। कुछ की देर में ढाबे में काम करने वाले वर्कर चाय, पकौड़े और स्नैैक्स लेकर आ गया।
विज्ञापन
लेकिन जैसे खाना शुरू किया तो एक पकौड़े के अंदर जली हुई बीड़ी का टुकड़ा मिला। इसके बाद बसंत ठाकुर ने पकौड़े के अंदर बीड़ी की फोटो खींचीं और ढाबा मालिक को फोन कर इस घटना के बारे में सूचना दी। उन्होंने प्रशासन से शहर में चल रहे ढाबों और रेस्तराओं का निरीक्षण करने की मांग की है।
विज्ञापन