फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नए साल पर शहरवासियों को मिलेंगी कई नई सौगातें

नए साल में शहरवासियों को मिलेंगी कई नई सौगातें

Tue, 01 Jan 2019 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Jan 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर शहरवासियों को मिलेंगी कई नई सौगातें

नए साल पर शहरवासियों को कई नई सौगातें मिलने जा रही हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन शहर के लोगों को कई नई सेवाएं मुहैया करवाकर सुविधा प्रदान करने जा रहा है। शहरवासियों को पहली बार पानी के मासिक बिल जारी किए जाएंगे। इससे हजारों उपभोक्ताओं को एकसाथ सात-आठ महीनों का पानी बिल चुकाने से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन


शहर में पानी के कनेक्शन लगाने की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी। मर्ज एरिया के लोग घरेलू कनेक्शन ले सकेंगे। गर्मियों में चाभा का पानी शिमला पहुंचेगा जिससे पेयजल संकट नहीं रहेगा। नए साल में स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट भी शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें डीडीयू अस्पताल के लिए माडर्न एंबुलेंस, कचरा ढोने के लिए आधुनिक गाड़ियां शामिल हैं। नगर निगम सात तरह की सेवाएं आनलाइन भी करने जा रहा है। लोग घर बैठे ही कनेक्शन, नक्शों आदि के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों को राहत देंगी यह नई सेवाएं
-शहर में पहली बार मलबा उठाने की सुविधा मिलेगी। लालपानी बायोगैस प्लांट शुरू होगा।
-20 से ज्यादा पार्किंग बनकर होंगी तैयार। ढली में ढाई करोड़ की सबसे बड़ी पार्किंग बनेगी।
-10 से अधिक एंबुलेंस रोड बनेंगे। वार्डों में कम्यूनिटी सेंटर और पार्षद कार्यालय की भी योजना।
-टुटू, मज्याठ, पंथाघाटी के कई इलाके सीवरेज लाइन से जुड़ेंगे। नए शौचालय भी बनेंगे।
-सर्कुलर रोड कई जगहों पर होगा चौड़ा, नहीं लगेगा जाम। खलीनी, संजौली में बनेंगे फुट ओवर ब्रिज।
-नए साल में लिफ्ट स्थित आजीविका भवन में शिफ्ट होगी तिब्बती मार्केट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed