फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बिजली कटों से नहीं मिल पाया छुटकारा

बिजली कटों से नहीं मिल पाया छुटकारा

Fri, 13 Oct 2017 04:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटों से नहीं मिल पाया छुटकारा
धर्मपुर (मंडी)। 10 सालों से भाजपा शासित विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की सबसे बड़ी बिजली की समस्या का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को अघोषित कट और लो वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है। नतीजतन पानी की आपूर्ति पर भी फर्क पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कहने को तो यहां पर 33 केवी सब स्टेशन है, लेकिन यह क्षेत्र के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। यहां पर बार-बार 132 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी यह मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है। बिजली जाने की समस्या यहां पर आम बात हो गई है। कई बार तो 12 से 15 घंटे भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती, जिसके कारण जहां क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, वहीं बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो जाती है, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं। एक बार तो सीएम ने यहां रुकना था। लेकिन, बिजली न होने के चलते उन्हें जोगिंद्रनगर रुकना पड़ा था।
विज्ञापन

यह है परेशानी
धर्मपुर 33 केवी सब स्टेशन के लिए 30 वर्ष पहले सिंगल लाइन सरकाघाट से धर्मपुर के लिए डाली गई है, जो खराब है। दूसरी लाइन न होने के कारण यहां लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। पहले धर्मपुर के लिए सप्लाई हमीरपुर से आती थी, उसमें अगर हमीरपुर में कोई खराबी आती थी तो भी धर्मपुर बंद। अगर टौणी देवी में खराबी आती थी तो भी धर्मपुर बंद और सरकाघाट में कोई खराबी आती थी तो भी धर्मपुर की सप्लाई बंद हो जाती थी। अब धर्मपुर 33 केवी के लिए सप्लाई जाहू से आ रही है, लेकिन धर्मपुर से सरकाघाट की लाइन में आए दिन कोई न कोई समस्या आती ही रहती है, जिस कारण यह आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

जनता बोली त्योहारों में तो हद हो जाती है
लोगों में दलीप सिंह, गायत्री दत्त, रविदत्त, भवानी, विजय कुमार, राकेश कुमार, श्यामलाल, राजकुमार, सन्नी ठाकुर, करतार सिंह, वीरी सिंह आदि ने सरकार से यहां पर तुरंत 132 केवी सब स्टेशन खोलने की मांग की है। इनका कहना है कि त्योहारों के मौके पर अक्सर बिजली बाधित हो जाती है। इस बार करवा चौथ पर भी बिजली तीन बजे चली गई और रात 10 बजे तक बहाल हो पाई। विभागीय अधिकारियों ने भी इस दौरान पूरी मुस्तैदी से बिजली को बहाल करवाने के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता परिवर्तन से परेशानी
विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह का कहना है कि धर्मपुर में 132 केवी सब स्टेशन बनाने की प्रक्रिया पिछली भाजपा सरकार में शुरू हो गई थी, लेकिन जैसे ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, प्रदेश सरकार ने जानबूझ कर इसे नहीं बनाया, जिस कारण लोगों को यह समस्या उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही यहां 132 केवी सब स्टेशन प्राथमिकता के आधार पर बना दिया जाएगा।

भाजपा नेता नाकाम : चंद्रशेखर
कांग्रेसी नेता एवं हस्तशिल्प, हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर का कहना है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता में यह 132 केवी सब स्टेशन रहा है। इसके लिए विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने कहा कि जमीन का प्रबंध भी हो गया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक और पूर्व मंत्री नाकामी छिपा रहे हैं। बिजली की समस्या का समाधान करने में वह नाकाम साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed