{"_id":"59665e464f1c1b15698b4655","slug":"31499881030-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी ने वार्डों में मनोनीत किए सभा सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी ने वार्डों में मनोनीत किए सभा सचिव
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
नगर निगम के 34 वार्ड में बनने वाली वार्ड सभा के सचिवों को नामित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है। नगर निगम शिमला आयुक्त जीसी नेगी ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम एक्ट के प्रावधानों और आयुक्त को दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सभी वार्ड स्तर पर बनने वाली वार्ड सभाओं के सचिव के नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें नगर निगम के क्लर्क, सुपरवाइजर से लेकर जेई तक के कर्मियों को वार्ड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। ये वार्ड सचिव अब वार्ड सभा/कमेटी की बैठकें बुलाने, सभा की मीटिंग की कार्रवाई रिपोर्ट तैयार करने, उसमें लिए गए फैसलों का रिकार्ड, उपस्थिति के साथ हर तरह का रिकार्ड तैयार करने का कार्य भी करेंगे। वार्ड सचिव हर वार्ड कमेटी और वार्ड सभा की मीटिंग की रिपोर्ट आयुक्त को लिखित में देने के उत्तरदायी होंगे।
....
किस वार्ड में कौन बना वार्ड सचिव
वार्ड नंबर एक भराड़ी में रामजी दास (सुपरवाइजर ), वार्ड दो रुलदूभट्टा में कृष्ण चंद (सुपरवाइजर), वार्ड तीन कैथु में सुरिंद्र कुमार (सुपरवाइजर ), अनाडेल में रमेश ठाकुर (सुपरवाइजर), समरहिल में राजीव चौधरी (सुपरवाइजर), टुटू में प्यारे लाल (सुपरवाइजर), मज्याठ में क्लर्क विनोद कुमार, बालूगंज में बचित्र सिंह (जेई), कच्ची घाटी वार्ड में विजय कुमार (क्लर्क), टुटीकंडी में परस राम (सुपरवाइजर), नाभा में लेख राज (सुपरवाइजर), फागली में दीप राम (सुपरवाइजर), कृष्णा नगर में राकेश कुमार (जेई), राम बाजार में राम रत्न (सुपरवाइजर), लोअर बाजार में विजय कुमार (जेई), जाखू प्रेम कुमार (सुपरवाइजर), बैनमोर में पूर्ण चंद (जेई), इंजनघर में रजनीश बराड़ (एसआई), संजौली चौक केशव राम (सुपरवाइजर), अपर ढली शेर सिंह (सुपरवाइजर), लोअर ढली लायक राम (एसआई), शांति बिहार में रमेश ठाकुर (सुपरवाइजर), भट्ठाकुफर श्याम लाल (क्लर्क), सांगटी में मनोज कुमार (जेई), मल्याणा में दिनेश ठाकुर (जेई), पंथाघाटी में भगवती प्रसाद (क्लर्क), कसुम्पटी में राम सिंह (एसआई), छोटा शिमला में नील मणी (जेई), विकास नगर में सक्षम (जेई), कंगनाधार में सेवक राम (क्लर्क), पटयोग में जय सिंह (क्लर्क), न्यू शिमला में पूर्ण चंद (सुपरवाइजर), खलीनी में सुरेश कुमार (सुपरवाइजर), कनलोग में अमोलक राम (सुपरवाइजर) को वार्ड सचिव बनाया गया है।