राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे हिमाचल के 31 विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पायर अवार्ड मानक 2019 के तहत नई दिल्ली में होने जा रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए बुधवार को हिमाचल से 31 विद्यार्थियों का दल रवाना हुआ।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार सुबह विधानसभा में विद्यार्थियों से संवाद करने के बाद उन्हें अव्वल स्थान प्राप्त करने की शुभकामनाएं देकर रवाना किया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि 14 और 15 फरवरी को आईआईटी नई दिल्ली में प्रतियोगिता होगी।
इसमें देश भर से 800 छात्र हिस्सा लेंगे। इसमें 60 छात्रों की ओर से बनाए गए सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया जाएगा। ये 60 छात्र जापान में प्रतिष्ठित शोध संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। इसका पूरा व्यय जापान सरकार वहन करेगी।
इंस्पायर कार्यक्रम अनोखा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया इंस्पायर कार्यक्रम एक अनोखा कार्यक्रम है। इसके तहत विज्ञान में बेहतरीन प्रतिभावान छात्रों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
छात्रों को विज्ञान संबंधी शोध कार्यों के लिए अपनी वैज्ञानिक सोच को परिलक्षित करते हुए बेहतरीन मॉडल तैयार किए हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा में और गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं।
साल 2019-20 के बजट अनुमान में शिक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इस अवसर पर एससीआरी की प्राचार्य डॉ. नम्रता टिकू, स्टेट नोडल आफिसर इंस्पायर एसके शर्मा, सोलन, शिमला, कांगड़ा के जिला नोडल अधिकारी और शिक्षा मंत्री के ओएसडी डॉ. मामराज पुंडीर मौजूद रहे।