फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   300 girls will perform kullu nati in delhi which is in guinness book of world

अब दिल्ली में दिखेगी गिनीज बुक में दर्ज कुल्लवी नाटी की झलक

Tue, 19 Jan 2016 01:13 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
300 girls will perform kullu nati in delhi which is in guinness book of world

दिल्ली में होने वाले वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल में कुल्लवी नाटी की धूम देखने को मिलेगी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई कुल्लू नाटी को दिल्ली में 300 युवतियां पेश करेंगी। नाटी के लिए बाकायदा रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि विश्व संस्कृति महोत्सव नई दिल्ली में 11 से 13 मार्च के मध्य मनाया आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में 154 देशों के 35 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

विश्व संस्कृति महोत्सव नई दिल्ली में 11 से 13 मार्च तक

300 girls will perform kullu nati in delhi which is in guinness book of world

भारत की आध्यात्मिक शक्ति और श्रीश्री रविशंकर के बुलावे पर लगभग सारा विश्व दिल्ली पहुंचेगा। इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली सरकार की ओर से डीटीसी की 17000 बसें सिर्फ कार्यक्रम स्थल के लिए लगाई गई हैं। अमृतसर गुरुद्वारा साहिब और अकाल

तख्त के ओर से प्रतिदिन 4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में कुल्लवी नाटी का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला की 300 युवतियां प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी की झलक पेश करेंगी। इसके लिए अभ्यास भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed