फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 thousand illegal buildings will be regularized in himachal.

30 हजार अवैध भवन होंगे नियमित, अध्यादेश लाएगी सरकार

Fri, 27 May 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 May 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
30 thousand illegal buildings will be regularized in himachal.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि सरकार नई रिटेंशन पॉलिसी को लागू करने के लिए अध्यादेश ला रही है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार प्रदेश भर में 30 हजार अवैध भवनों को नियमित करने जा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि सरकार नई रिटेंशन पॉलिसी को लागू करने के लिए अध्यादेश ला रही है। अवैध भवनों को एकमुश्त नियमित किया जाएगा। उसके बाद किसी को छूट नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


सीएम के इस एलान के बाद माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 11:00 बजे होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह एलान वीरवार को शिमला नगर निगम के विकासनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र ही अवैध भवनों को एक तय सीमा तक नियमित करने के लिए रिटेंशन पॉलिसी को लागू करने के लिए अध्यादेश लेकर आएगी। एकमुश्त राहत देने के बाद नियमों एवं अधिनियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। भविष्य में किसी भी हालत में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार अवैध भवन मालिकों को होगा फायदा

30 thousand illegal buildings will be regularized in himachal.
सीएम के इस एलान के बाद माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी शहरों के सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दे रही है। शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में अवैध निर्माण हुआ है। भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील अवैध निर्माण जोखिम भरे हैं।

हालांकि, सीएम ने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों पर काफी पहले कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार भविष्य में अवैध निर्माण को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। हिमाचल के 30 हजार अवैध भवन मालिकों को इसका फायदा होगा। अभी इन अवैध भवन मालिकों को बिजली-पानी व्यावसायिक तौर पर दिया जा रहा है।  

तीन बार आ चुकी है यह पॉलिसी
वर्ष 2002 में करीब 1100 अवैध भवनों को नियमित किया गया। 2005 और 2007 में 40 फीसदी अवैध भवनों को नियमित करने के लिए पालिसी लाई गई लेकिन इसमें कुछेक लोगों को ही फायदा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed