फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 percent discount on bus fares for senior citizens in hrtc buses

एचआरटीसी ने इन यात्रियों को दी बड़ी सौगात, बीओडी बैठक में लिया फैसला

Tue, 21 Aug 2018 10:28 AM IST
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Aug 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
30 percent discount on bus fares for senior citizens in hrtc buses

पथ परिवहन निगम ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। निगम की बसों में सफर करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अब सामान्य के मुकाबले 30 फीसदी कम किराया चुकाना होगा।

विज्ञापन


छूट के लिए वरिष्ठ नागरिकों को एचआरटीसी का ‘सम्मान कार्ड’ बनवाना होगा। प्रदेश के सभी बस अड्डों और एडवांस बुकिंग काउंटरों पर यह कार्ड बनेगा। महज 50 रुपये में बनने वाले इस कार्ड की वैद्यता एक साल होगी। 
विज्ञापन


इसके लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड, पैन कार्ड दसवीं का प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड की फोटो कॉपी जमा करवानी होगी। निगम की एसी और लग्जरी बसों को छोड़ कर अन्य सभी बसों में सम्मान कार्ड वैद्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य यात्रियों को ग्रीन कार्ड बनाने पर 25 फीसदी छूट मिलेगी और यह कार्ड 50 किलोमीटर के दायरे में वैद्य होगा। 50 रुपये में बनने वाले ग्रीन कार्ड की वैद्यता दो वर्ष रहेगी।

वरिष्ठ नागरिकों को ‘सम्मान कार्ड’ पर 30 फीसदी छूट 

30 percent discount on bus fares for senior citizens in hrtc buses

एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि डिस्काउंट कार्डों को लेकर असमंजस खत्म करने और यात्रियों की सुविधा के लिए छूट की सीमा बढ़ाने के मकसद से विभिन्न डिस्काउंट स्कीमों का युक्तिकरण किया गया है।

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने ‘सम्मान कार्ड’ जारी किया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग 50 रुपये में सम्मान कार्ड बना कर निगम की बसों के किराये में 30 फीसदी छूट हासिल कर सकेंगे। अन्य कार्डों का भी युक्तिकरण किया गया है ताकि निगम की बसों में सफर करने वाले यात्री लाभान्वित हो सकें।- गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री।

बीस फीसदी छूट वाले स्मार्ट कार्ड बंद

30 percent discount on bus fares for senior citizens in hrtc buses

एचआरटीसी ने निदेशक मंडल की बैठक में 20 फीसदी छूट वाला सीनियर सिटीजन स्मार्ट कार्ड बंद करने का फैसला लिया है, क्योंकि सम्मान कार्ड में छूट की सीमा 20 से बढ़ा कर 30 फीसदी कर दी गई है।

हालांकि पहले से जारी कार्ड वैद्यता अवधि तक मान्य रहेंगे। सिलवर कार्ड स्कीम बंद कर दी गई है क्योंकि जिन बसों में यह कार्ड चलता था वह 2015 से बंद हैं। इसके अलावा रिस्पांस न मिलने के चलते ग्रुप डिस्काउंट स्कीम भी बंद कर दी गई है।

रक्षा बंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा
रक्षा बंधन पर महिलाओं को निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। सूर्योदय से सूर्यास्त तक महिलाएं यह सुविधा वहन कर सकेंगी। निगम की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए किराये में 25 फीसदी डिस्काउंट की सुविधा भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed